JAMSHEDPUR: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिए 12 जनवरी को चुनाव होगा। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की है। जिसमें धनबाद के ओमप्रकाश अग्रवाल व रामगढ़ के बसंत मित्तल शामिल हैं। 12 जनवरी को कोल्हान सहित छह प्रमंडलों में एक साथ चुनाव आयोजित होगी। छह प्रमंडलों में संगठन के 3050 सदस्य अपने मतों का प्रयोग करेंगे। वहीं 13 दिसंबर को रांची के हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन धर्मशाला में दिन के 11 बजे वोटों की काउंटिंग होगी। इसी दिन शाम को परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

बैठक में हुई चर्चा

इस चुनाव को संपन्न कराने के लिए रविवार को मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनोद जैन एवं उनकी टीम द्वारा 29 दिसम्बर को जमशेदपुर में कोल्हान चुनाव संचालन समिति के सदस्यों के साथ एक बैठक की। कोल्हान चुनाव पदाधिकारी संतोष अग्रवाल के साकची स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनोद जैन ने उपस्थित चुनाव संचालन समिति के सदस्यों को विस्तार से चुनाव कराने की प्रक्त्रिया के बारे मे बताया। बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स जमशेदपुर, परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संपन्न कराया जाएगा, जिसमें कोल्हान प्रमंडल के मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। इस चुनाव में पहली बार सम्मेलन के सभी अजीवन सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के दिन जिन सदस्यों का नाम मुख्य चुनाव पदाधिकारी द्वारा जारी सदस्यता सूची में प्रेसित होगा वो ही अपना मतदान कर सकेंगे। सभी अजीवन सदस्यों को भारत सरकार द्वारा जारी आइडेंटिटी प्रूफ पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड दिखाना अनिवार्य है। मतदान के समय अपना पहचान पत्र जरूर लाएं।

इनकी रही मौजूदगी

रविवार को साकची में हुई बैठक मे रांची से आए मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनोद जैन, पवन पोद्दार, मनोज बजाज, झारखंड प्रान्तीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष निर्मल काबरा, कोल्हान चुनाव अधिकारी संतोष अग्रवाल, चुनाव संचालन समिति के सदस्य बजरंग अग्रवाल, नरेश मोदी, अशोक मोदी, विजय खेमका, दीपक पारीख, अरुण गुप्ता, महावीर अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, पंकज छावछरिया, रानी अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Posted By: Inextlive