झारखंड में विधानसभा चुनाव 30 नवंबर से शुरू होंगे। मतदान पांच चरणों में होगा। इस मतदान में राज्य के दो करोड़ से ज्यादा मतदाता शिरकत करेंगे।

नई दिल्ली (एएनआई)। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा कि झारखंड में 30 नवंबर से पांच चरणों में मतदान होगा। इस घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

Chief Election Commissioner, Sunil Arora: Phase-1: Polls on 30 November, phase 2: Polls on 7 December, phase 3: Polls on 12 December, phase 4: Polls on 16th December, phase 5: Polls on 20th December, and counting on 23rd December. https://t.co/ZI432DMXdo pic.twitter.com/AhZiX4TAw3

— ANI (@ANI) November 1, 2019


दो करोड़ से ज्यादा लोग करेंगे 81 सीटों के लिए मतदान
81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए मतदान का पहला चरण 30 नवंबर को, दूसरा चरण 6 दिसंबर को, तीसरा चरण 12 दिसंबर को, चौथा चरण 16 दिसंबर को और पांचवां तथा अंतिम चरण 20 दिसंबर को होगा।
'राज्य में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कुल 1.26 करोड़ पुरुष और 1.08 करोड़ महिलाएं हैं।'
- सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त

 

Posted By: Satyendra Kumar Singh