JAMSHEDPUR: पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को तीन हजार 415 लोगों की कोरोना जांच हुई। इसमें 12 लोग पॉजिटिव मिले। सभी शहरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। ये मरीज मानगो, बागबेड़ा, साकची, कदमा, बिष्टुपुर, छोटा गो¨वदपुर, मानगो, सोनारी, बिरसानगर सहित अन्य क्षेत्रों के मरीज शामिल हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 17 हजार 690 हो गई है। मंगलवार को दो हजार 119 संदिग्धों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। अबतक 483305 का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 457693 का रिपोर्ट निगेटिव आई है। एमजीएम, टीएमएच सहित विभिन्न कोविड वार्ड से कुल 54 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अब तक कुल 17136 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

शहरभर में चला कोरोना जांच अभियान

कोरोना को लेकर शहर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में 42 लोगों का नमूना लिया गया। इसमें 36 लोगों की जांच रैपिड एंटीजन किट से हुई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद डिमना लेक में 86 लोगों का नमूना लिया गया। इसमें 43 लोगों की जांच रैपिड एंटीजन किट से हुई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जांच अभियान के दौरान बिहार सहित दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों के लिए जांच अनिवार्य कर दिया गया है। जांच अभियान के दौरान लैब टेक्नीशियन राजेश कुमार साहू, प्रभास सरदार, नागेश्वर मुर्मू, डोली कुमारी, पंकज कुमार पाल, कार्तिक महतो आदि उपस्थित थे।

नौ हजार सैंपल पेंडिंग

कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या ¨चता का विषय है। शहर में कोरोना की जांच के लिए कुल तीन सरकारी लैब है। सबसे बड़ा लैब महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज में संचालित हो रहा है, जहां आरटी-पीसीआर मशीन से जांच होती है। वहीं, जिला यक्ष्मा विभाग व एमजीएम अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से जांच होती है। लेकिन, यहां नमूना की संख्या अधिक होने के कारण लगभग नौ हजार नमूना पे¨डग पड़ा हुआ है। इसमें दो हजार 174 लोगों का नमूना हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजा गया है।

Posted By: Inextlive