JAMSHEDPUR: झारखंड में कोरोना के नये केसेज रांची में सबसे ज्यादा मिल रहे हैं। अन्य जिलों में इन्फेक्शन काफी कम हुआ है। रविवार को राज्य के 13 जिलों में केवल 44 नए संक्रमितों की पहचान हुई। वहीं अकेले रांची में 53 नए केसेज सामने आए। रांची में रिकवरी भी सबसे ज्यादा (50) हुई। इसके अलावा राज्य के 14 जिलों में 134 लोगों ने संक्रमण को मात देते हुए विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हासिल किया।

यहां से मिले इतने मरीज

स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार की रात जारी रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में 122 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। इसमें रांची से 53, बोकारो से 6, चतरा से 2, देवघर से 3, धनबाद से 6, पूर्वी सिंहभूम से 15, गिरिडीह से 1, गोड्डा से 2, गुमला से 3, हजारीबाग से 4, कोडरमा से 2, लातेहार से 2, पलामू से 6, रामगढ़ से 10, सिमडेगा से 1, पश्चिमी सिंहभूम से 6 नए संक्रमित शामिल हैं। इस बीच धनबाद से केवल एक मरीज की मौत कोरोना से हुई।

कम हो रहा है संक्रमण

राज्य में रांची, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो तथा धनबाद को छोड़ कर अन्य जिलों में कोरोना का संक्रमण लगातार कम हो रहा है। स्थिति यह है कि जहां पाकुड़ जिला संक्रमण मुक्त हो चुका है, वहीं गिरिडीह और गोड्डा जिले इस ओर आगे बढ़ रहे हैं। नए संक्रमित के मिलने की बात करें, तो राज्य के आधे जिले में पिछले एक सप्ताह में प्रतिदिन दो से भी कम नए संक्रमित मिले। पाकुड़ में तो पिछले 13 दिनों तथा सरायकेला खरसावां में सात दिनों से कोई संक्रमित नहीं मिला है। पाकुड़ में 14 दिसंबर के बाद कोई संक्रमित नहीं मिला। अन्य जिन दस जिलों में पिछले एक सप्ताह में प्रतिदिन औसतन दो से भी कम संक्रमित मिले, उनमें चतरा, गिरिडीह, गोड्डा, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, साहिबगंज, सिमडेगा, दुमका तथा पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।

इन जिलों में 25 से भी कम मरीज

पाकुड़ : 00

गिरिडीह : 06

गोड्डा : 08

सिमडेगा : 11

दुमका : 14

लातेहार : 14

पश्चिमी सिंहभूम : 15

जामताड़ा : 16

देवघर : 17

चतरा : 18

खूंटी : 22

साहिबगंज : 23

Posted By: Inextlive