JAMSHEDPUR: कोरोना से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। रोजाना 25 से अधिक मरीजों की जान जा रही है। बुधवार को कुल 27 लोगों की जान गई। वहीं, 897 पॉजिटिव मरीज मिले। जबकि 863 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। मृतकों में मानगो निवासी (43) महिला, मानगो निवासी (50) पुरुष, काशीडीह निवासी (71) महिला, बिष्टुपुर निवासी (52) पुरुष, गोलमुरी निवासी (62) महिला, गोलमुरी निवासी (63) महिला, गोलमुरी निवासी (51) पुरुष, कदमा निवासी (73) पुरुष, कल्याण समिति के (65) पुरुष, मानगो निवासी (64) महिला, बारीडीह निवासी (77) पुरुष, मानगो निवासी (31) महिला, बिष्टुपुर निवासी (46) पुरुष, साकची निवासी (82) पुरुष, गोलपहाड़ी निवासी (53) पुरुष, छोटा गो¨वदपुर निवासी (66) महिला, मानगो निवासी (45) पुरुष, कदमा निवासी (51) पुरुष, बारीडीह निवासी (68) पुरुष, सोनारी निवासी (68) पुरुष, भुइयांडीह निवासी (84) पुरुष, गोलमुरी निवासी (78) पुरुष, सोनारी निवासी (55) महिला, मानगो निवासी (85) पुरुष, सोनारी निवासी (77) पुरुष, धतकीडीह निवासी (81) पुरुष व मानगो निवासी (46) पुरुष शामिल हैं। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 745 हो गई है।

साढ़े चार हजार से अधिक लोगों की हुई जांच

पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को चार हजार 711 लोगों की कोरोना जांच हुई। इसमें 897 पॉजिटिव मिले। सबसे अधिक टेल्को, कदमा, सिदगोड़ा, घाटशिला में मरीज मिले। जिले में अभी तक कुल 38 हजार 824 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, पांच हजार 155 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट सोमवार तक आने की संभावना है।

863 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कुल 863 लोग स्वस्थ होकर बुधवार को घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 31 हजार 428 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

277 लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में वैक्सीन खत्म होने से अभियान प्रभावित हो रहा है। बुधवार को सिर्फ 277 लोगों को ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज मिल सकी। वहीं, 464 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल दो लाख 21 हजार 948 लोगों ने पहली डोज ली है। जबकि 44 हजार 866 लोगों ने दूसरी डोज ली।

Posted By: Inextlive