JAMSHEDPUR: पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को 3216 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिसमें 36 पॉजिटिव मिले। संक्रमित मरीजों में 27 शहरी क्षेत्र, एक चाकुलिया, पांच घाटशिला, दो मुसाबनी के रहने वाले हैं। वहीं, शहरी क्षेत्रों में साकची, बिरसानगर, बिष्टुपुर, बागबेड़ा, सोनारी, कदमा, मानगो, साकची सहित अन्य क्षेत्रों के मरीज शामिल हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 17260 हो गई है।

2796 का लिया गया सैंपल

शुक्रवार को 2796 संदिग्धों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। अबतक 441361 का नमूना लिया जा चुका है। इनमें 415975 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एमजीएम, टीएमएच सहित विभिन्न कोविड वार्ड से कुल 24 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अब तक कुल 16666 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

पश्चिमी सिंहभूम में 5 नए केस

पश्चिम सिंहभूम जिले में शुक्रवार को 5 नए कोरोना संक्रमित लोगो की पहचान हुई है। चाईबासा से 4 और चक्रधरपुर से 1 पाजिटिव केस मिला है। वहीं, 3 लोगो ने कोरोना को मात दी है। अब तक जिले में 4661 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। वर्तमान में केवल 22 सक्रिय केस जिले में बचे हैं। अब तक 197863 लोगों की कोरोना जांच हुई है। इनमें से 4721 लोग पाजिटिव पाये गये हैं। जिले में अब तक 38 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है।

जमशेदपुर से डॉ साहिर पाल समेत राज्य के छह डॉक्टरों को मिला कोविड केयर अवार्ड

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के राष्ट्रीय शाखा दिल्ली की ओर से झारखंड के छह चिकित्सकों को कोविड केयर अवार्ड-2019-20 प्रदान किया गया है। इसमें डॉ सुशील, डॉ उमेश कुमार ओझा, डॉ प्रभा रानी प्रसाद, डॉ प्रदीप सिंह, डॉ गौरी शंकर शामिल हैं। वहीं, जमशेदपुर से सिर्फ डॉ साहिर पाल शामिल हैं। दरअसल, आईएमए राष्ट्रीय शाखा की ओर से देशभर से कोविड को लेकर बेहतर कार्य करने वाले चिकित्सकों की सूची मांगी गई थी। शुक्रवार को चयनित सूची जारी की गई। साथ ही जूम मी¨टग के माध्यम से सभी को जानकारी दी गई। जमशेदपुर में डॉ साहिर पाल को जब जिला सर्विलांस पदाधिकारी की जिम्मेवारी सौंपी गई थी तब कोरोना चरम सीमा पर थी। रोजाना 10 से 12 लोगों की मौत होती थी और 400-500 मरीजों की पहचान होती थी। लेकिन, अब मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है। अब 30 से 40 संक्रमित मरीज ही मिल रहे हैं। वहीं, बीते 15 दिनों में एक भी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई है।

Posted By: Inextlive