फिल्म इंडस्ट्री तथा लेखन के क्षेत्र में करीब 7 साल के अनुभव के बाद जमशेदपुर के युवा लेखक अंशुमन भगत बॉलीवुड फिल्मों के लिए कहानियां लिखेंगे.


जमशेदपुर (ब्यूरो): अब तक अंशुमन भगत की चार किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। अपने लेखन के ज़रिए अंशुमन आज की युवा पीढ़ी को हमेशा कुछ बेहतर और सही दिशा मार्ग देने का कार्य करते आ रहे हैं। अपने सपनों को साकार करने के लिए जरूरी नहीं कि आपको मुंबई में ही रहना पड़े, तभी आप फिल्मों के लिए कहानियां या स्क्रिप्ट लिख सकते हैं। खासकर जब आप एक लेखक हैं, तो आपको खुद पर विश्वास करना चाहिए।है अगला पड़ाव
एक लेखक के जीवन में बहुत संघर्ष होता है और इतने संघर्ष के बाद भी समय तय करता है कि उसे सफलता मिलेगी या नहीं, लेकिन कई वर्षों की मेहनत और अपनी क्षमताओं के दम पर अंशुमन ने एक अच्छा मुकाम हासिल किया है। अब बॉलीवुड टीवी इंडस्ट्री में अपना कदम बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं। किताब लिखने के साथ-साथ अब शहर के युवा लेखक अंशुमन भगत भी फिल्मों के लिए कहानियां लिखेंगे, यह उनका अगला पड़ाव है जिसके लिए वे सालों से इंतजार में थे। अब वे अपनी लिखी कहानियों का आधिकार बॉलीवुड में फिल्म बनने के लिए देंगे। अंशुमन ने फिल्मों के लिए पहले से ही कई कहानियों के बारे में सोचा था, लेकिन अपनी किताब के प्रकाशन में व्यस्तता के कारण वह साल 2022 से अपनी नई शुरुआत करने जा रहे हैं। लेकिन उससे पहले बहुत जल्द उनकी एक और किताब प्रकाशित होने वाली है। उनकी अगामी पुस्तक देश के प्रधानमंत्री के कार्य और प्रधानमंत्री के लिए लोगों की सोच पर होगी।

Posted By: Inextlive