JAMSHEDPUR: पटमदा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग से छेड़खानी करने के बाद दुष्कर्म करने का प्रयास का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडि़ता के परिजनों के बयान पर आगुइडागर निवासी मदन सिंह के खिलाफ 23 फरवरी 2018 को छेड़खानी व दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला पटमदा थाने में दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी मदन सिंह के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

चिल्लाने पर आरोपी फरार

जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय नाबालिग 23 फरवरी की शाम पांच बजे घर पर शौचालय नहीं होने के कारण वह अपने घर से दूर खेत में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान उसे अकेली पाकर मदन सिंह ने छात्रा को पकड़ लिया और छेड़खानी की। जब छात्रा ने विरोध किया तो उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा चिल्लाने लगी। चिल्लाने पर पकड़े जाने के भय से आरोपित मदन सिंह फरार हो गया। नाबालिग अपने घर पहुंची, उस समय माता-पिता घर पर नहीं थे, वह जमशेदपुर आए थे। जब माता-पिता घर आए तो पीडि़ता ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार वालों ने घटना की जानकारी गांव के मुखिया को दी। मुखिया की सलाह पर पटमदा थाने में मदन सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस को आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है, लेकिन वह फरार है।

Posted By: Inextlive