उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार में झोंकी पूरी ताकत
छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : जैसे-जैसे मतदान का दिन नजदीक आ रहा है, प्रचार अभियान जोर पकड़ता जा रहा है। तमाम उम्मीदवारों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। एक तरफ वे वे घर-घर घूम वोटर्स से अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ सड़कों पर भी उनका प्रचार अभियान जोरशोर से चल रहा है। बन्ना मांग रहे हैं समर्थन
जमशेदपुर पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने कदमा अनिल सुर पथ, पावर सब स्टेषन एरिया, ग्रीन पार्क एरिया, राम जनम नगर, सोनारी बलराज अखाड़ा, नया लाईन, बुधराम मोहल्ला, खुंटाडीह बी ब्लॉक, 7 न0 एक्सटेंशन रोड, दोमुहानी रूपनगर, कैलाश नगर, निर्मल नगर, जाहिरा कॉलोनी में पदयात्रा कर क्षेत्र के विकास के लिए फिर से समर्थन मांगा। इसके अलावा मानगो रिलायंस फ्रेश के बगल में स्थित शिफ्टी नालन्दा टावर में लोगों से मिल समर्थन मांगा। जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के आठों थाना क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता और महिला समर्थकों ने पदयात्रा कर बन्ना गुप्ता के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील की।
सरयू का बीजेपी के पक्ष में मतदान का आग्रहजमशेदपुर पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार सरयू राय ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत पुराना कोर्ट परिसर एवं सेल टैक्स अधिवक्ता संघ के सदस्यों से मिलकर झारखंड में स्थिर और निर्णायक सरकार के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। इसके अलावा सरयू राय ने कदमा मंडल के हरिजन स्टाफ क्वाटर फार्म एरिया और उलीडीह मंडल के कुमरूम बस्ती में इलाकों में सम्पर्क कर वहां के लोगों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।
घर-घर घूम रहे अभय सिंह जमशेदपुर ईस्ट से जेवीएम प्रत्याशी अभय सिंह ने शनिवार को कई इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया। बारीडीह जाहेर टोला जोन नंबर 10 में घर-घर जाकर लोगो से समर्थन की अपील की। वही अभय सिंह के लिए सभी मंडल अध्यक्षों सहित महिला मोर्चा ने भी विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। नुक्कड़ नाटक और रोड शो कर मांगा समर्थनजमशेदपुर वेस्ट से जेएमएम प्रत्याशी उपेंद्र सिंह ने शनिवार को नुक्कड़ सभाओं और रोड शो के जरिए लोगो तक अपनी बात पहुंचाई। गरमनाला साकची में मस्जिद के पीछे तारिणी रोड में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद उपेंद्र सिंह डिमना रोड, बालीगुमा, शंकोसाई, मानगो क्षेत्र में रोड शो किया। ओल्ड पुरुलिया रोड, गोकुल नगर पोस्ट ऑफिस रोड में भी नुक्कड़ नाटक का मंचन कर जेएमएम के नेतृत्व वाली 14 महीने की सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया।