दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और अमृता विश्व विद्यापीठम द्वारा बिष्टुपुर स्थित माईकल जॉन सभागार में कॅरियर पाथवे आयोजित.


जमशेदपुर (ब्यूरो): समय का सदुपयोग ही सही मायने में जीवन जीने का असली तरीका है। आप जितना समय अपने लिए यूज करते हैं, वही समय आपका है, बाकि तो बेकार है। इसलिए समय रहते अपना गोल सेट कर लें, ताकि फ्यूचर बेहतर बन सके। उक्त बातें मोटिवेशनल स्पीकर और कॅरियर काउंसलर तुषार चेतवानी ने कही। वे दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और अमृता विश्व विद्यापीठम द्वारा बिष्टुपुर स्थित माईकल जॉन सभागार में आयोजित कॅरियर पाथवे में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ इंटरेक्शन भी किया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के 11वीं और 12वीं के बच्चे शामिल हुए।टाइम फ्लाई करता है और स्टूडेंट्स हैं पायलट
डॉ चेतवानी ने कहा कि एक बैड न्यूज यह है कि समय फ्लाई करता है, यानी उड़ जाता है और गुड न्यूज यह है कि आप यानी स्टूडेंट पायलट हैं। ऐसे में आप अपने समय को किस डायरेक्शन में ले जाते हैं, यह आप पर निर्भर करता है और उसी पर आपका कॅरियर और फ्यूचर भी डिपेंड करता है।समय का करें सदुपयोग


उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि उनके लिए अगले 6 से 7 साल का समय काफी महत्वपूर्ण है। यह समय ही तय करेगा कि आप अपने नाम से जाने जाएंगे, या अपने पिता के नाम से। अगर आपको लाइफ में बेहतर अचिवमेंट हासिल करना है, तो आपको समय का सदुपयोग करना सीखना होगा।मेमोरी पावर इंप्रूव करने के बताए तरीकेइसके साथ ही उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ इंटरेक्शन किया और उन्हें मेमरी पावर इंप्रूव करने के तरीकों के बारे में बताया। इसके लिए उन्होंने कई एग्जांपल्स भी दिए। डॉ। चेतवानी ने न्यूमेनिक्स के बारे में भी बताया और कहा कि यह सिलेबस को याद रखने का एक कारगर तरीका है।कैसे करें कॉलेज और कॅरियर का चुनावअमृता विश्वविद्यापीठम के असिस्टेंट मैनेजर शुभम तोमर ने कॉलेज के चयन के साथ ही कॅरियर ऑपर्च्यूनिटी के बारे में भी बच्चों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस आधार पर किसी कॉलेज का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने कॅरियर बियोंड 2030 के जरिए भी स्टूडेंट्स को बताया कि उन्हें आने वाले समय को ध्यान में रखकर ही कॅरियर का चुनाव करना चाहिए। इसके लिए उन्होंने स्टूडेंट्स से भी सुझाव मांगे। उनके पास कई सुझाव भी आए और फिर उन्होंने इसके बारे में विस्तार से स्टूडेंट्स को बताया।पैशन वाले कॅरियर पर करें फोकस

कॅरियर के चुनाव में उन्होंने छात्रों से अपने पैशन पर ध्यान केंद्रीत करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में रूची हो, उसी में कॅरियर ऑप्शन की तलाश करनी चाहिए। यह प्रयास करना चाहिए कि अपने पैशन को ही हम अपना ड्रीम कॅरियर बनाएं। इशके साङ ही उन्होंने कई कोर्सेज और दूसरे विषयों की भी जानकारी दी।दीप जलाकर किया उद्घाटन इससे पहले सेमिनार का विधिवत उद्घाटन हुआ। मोटिवेशनल स्पीकर डॉ। तुषार चेतवानी, अमृता विश्वविद्यापीठम के असिस्टेंट मैनेजर शुभम तोमर, दैनिक जागरण के यूनिट हेड दिलावर साहू सहित अन्य ने दीप जलाकर कर सेमिनार का उद्घाटन किया। इसके बाद सभी का स्वागत पौधा देकर किया गया।इन स्कूलों के बच्चे हुए शामिलकॅरियर पाथवे में का आयोजन दो सत्र में हुआ। इसमें दयानंद पब्लिक स्कूल, मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, विवेक विद्यालय, गायत्री शिक्षा निकेतन, प्लस 2 यूनियन हाई स्कूल, जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज, जेकेएस इंटर कॉलेज, ब्लू बेल्स हाई स्कूल, भारत सेवाश्रम संघ स्कूल के बच्चे शामिल हुए।स्टूडेंट्स व टीचर्स को किया गया सम्मानितसेमिनार के दौरान लकी ड्रॉ भी हुआ। इस आधार पर बच्चों को पुरस्कृत किया गया। लकी ड्रॉ में एमएनपीएस और गायत्री शिक्षा निकेतन स्कूल के बच्चे पुरस्कृत किए गए। इसके अलावा सभी स्कूल के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। स्टूडेट्स ने कहा
यह एक बेहतर कार्यक्रम था। यहां से हमें काफी कुछ सीखने को मिला। यह पता चला का कॅरियर का चुनाव कैसे करना हैइस काउंसलिंग सेशन से हमें काफी नई और बेहतरीन जानकारी मिली। पता चला कि करियर और कॉलेज का चुनाव कैसे करना है।श्वेता, गायत्री शिक्षा निकेतन, आदित्यपुरयहां आकर मुझे काफी अच्छा लगा। करियर से जुड़ी काफी नई जानकारी मिली।अक्षरा, एमएनपीएसकरियर काउंसलिंग का यह कार्यक्रम काफी अच्छा था। इससे हमें काफी नई जानकारी मिली।जवेरिया, एमएनपीएसअच्छा कार्यक्रम था। इससे मुझे करियर के बारे में काफी नई जानकारी मिली, जो आगे काम आएगी।जाहिद, जेकेएस कॉलेजमुझे यहां आकर काफी अच्छा लगा। कई नई जानकारी भी मिली। कॉलेज का चुनाव कैसे करना है, इसके बारे में भी पता चला।अरमान, जेकेएस कॉलेजबेहतरीन कार्यक्रम था। काफी नई और करियर से जुड़ी जानकारी मिली। दूसरे बच्चों को भी इसमें आना चाहिए।श्रेया, विवेक विद्यालययह करियर सेमिनार काफी अच्छा रहा। मुझे यहां कई नई जानकारी मिली, जो आगे चलकर काफी काम आएगी।कशिश, विवेक विद्यालययह एक अच्छा कार्यक्रम था। इस सेमिनार में हमें कई नई जानकारी मिली और पता चला कि करियर का चुनाव कैसे करना है।कैथरीन, प्लस 2 यूनियन स्कूल, कदमायहां आखर करियर से जुड़ी नई जानकारी मिली। हमें पता चला कि करियर का निर्धारण कितना जरूरी है और अच्छे कॉलेज का चुनाव कैसे करना है।आकाश शर्मा, प्लस 2 यूनियन स्कूल, कदमाटीचर्स बोले दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट का यह करियर सेमिनार सही मायने में काफी बेहतरी रहा। इससे बच्चों को करियर से जुड़ी काफी नई और बेहतरीन जानकारी मिली।धर्मेन्द्र प्रसाद, टीचर, डीपीएसयह एक अच्छा कार्यक्रम था। बच्चों के लिए यह एक मेटिवेशन की तरह था। इस तरह के कार्यक्रम आगे भी होते रहने चाहिए।श्री राम सिंह, टीचर, गायत्री शिक्षा निकेतन, आदित्यपुरबहुत अच्छा सेशन था। वक्ता ने कई अच्छी बातें बताईं, जो बच्चों के लिए अच्छी साबित होंगी। इससे उन्हें करियर के चुनाव में काफी मदद मिलेगी।प्रिया मिश्रा, टीचर, महिला कॉलेज जमशेदपुर इस तरह के सेशन आगे भी होते रहने चाहिए। इससे बच्चों को करियर से जुड़ी जानकारियां मिलती हैं।त्रिसा, टीचर, ब्लू बेल्सयह एक अच्छा कार्यक्रम था। इससे बच्चों को काफी नई जानकारी मिलती है, साथ ही उन्हें एक मोटिवेशन भी मिलता है, जो उनके लिए अच्छा है।दीपा मिश्रा, टीचर, बीएसएसयह एक अच्छा कार्यक्रम था। इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों को काफी फायदा होता है। उन्हें करियर से जुड़ी नई जानकारियां भी मिलती है।ममता, टीचर, विवेक विद्यालयबच्चों को यहां आकर काफी अच्छा लगा। उन्हें करियर से जुड़ी काफी जानकारी मिली।सुरेंद्र कौर, टीचर, जेकेएसबहुत ही अच्छा कार्यक्रम था। ऐसे कार्यक्रम आगे भी होने चाहिए। इससे बच्चों को काफी फायदा होता है और नई जानकारी मिलती है।संपा बनर्जी, टीचर, एमएनपीएसइस तरह के कार्यक्रम बच्चों के लिए काफी जरूरी होते हैं। इससे उन्हें करियर से संबंधित जानकारी मिलती है, जो उनके लिए काफी फायदेमंद होती है।संध्या कुमारी, टीचर, प्लस 2 यूनियन स्कूल, कदमा


आलिया, ब्लू बेल्समोटिवेटर ने काफी जानकारीपरक बातें बताईं। हमें यहां आकर काफी कुछ सीखने को मिला। ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए।ओम गुप्ता, ब्लू बेल्सअच्छा प्रोग्राम था। यहां आकर काफी नई जानकारी मिली, जो आगे चलकर हमारे काम आएगी।नताशा, डीपीएसयह एक अच्छा कार्यक्रम था। मैंने तो इसे काफी एंजॉय किया। काफी कुछ सीखने को मिला, जो कापी जानकारीपरक था।ऋषिका शर्मा, डीपीएसमुझे यहां आकर काफी अच्छा लगा। कॅरियर से जुड़ी काफी अच्छी जानकारी मिली, जो आगे चलकर हमारे काफी काम आएगी।श्रेया महिला, कॉलेजइस तरह के कार्यक्रम बच्चों के लिए काफी अच्छे होते हैं। सर ने काफी अच्छी तरह समझाया। यह सेशन काफी बेहतरीन था।निशू, महिला कॉलेजयहां आकर काफी नई और अच्छी जानकारी मिली। कॉलेज का चुनाव कैसे करना है और कॅरियर ऑप्शन के बारे में भी पता चला।प्राची, बीएसएसयह एक अच्छा कार्यक्रम था। यहां आकर हमें करियर से जुड़ी कई बेहतरीन जानकारी मिली, जो काफी काम आने वाली है।सार्थक, बीएसएसबहुत अच्छा कार्यक्रम था। हमें यहां आकर काफी अच्छा लगा। काफी नई जानकारियां भी मिलीं।शीलम, गायत्री शिक्षा निकेतन, आदित्यपुर Posted By: Inextlive