बिष्टुपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में गुरुवार को आजसू छात्र मोर्चा की जिला और महानगर इकाई का गठन हुआ.


जमशेदपुर (ब्यूरो): इस दौरान जगदीप सिंह को जिलाध्यक्ष तो अभिमन्यू सिंह को महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि संगठन सीखने और नेतृत्व करने का सही कार्य छात्र ही दे सकते हैं और किसी भी दल अथवा और पार्टी की रीढ़ छात्र ही होते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हेमंत पाठक ने सभी को उनके जिम्मेदारी का बोध कराते हुए पार्टी की नीति सिद्धांतों से अवगत कराया। उन्होंने सभी को पार्टी संविधान की शपथ भी दिलायी। कार्यक्रम में मुन्ना सिंह ब्रजेश, अप्पू तिवारी कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक, राजेश महतो, साहेब बागति, राहुल कुमार, मौसमी कुमारी, हलीमा परवीन, प्रवीण कुमार, आकाश कुमार, उदित कुमार, विकास सोना, अभिषेक लोहार, लक्ष्मण नाग, प्रकाश महतो आदि उपस्थित थे।नई कमिटी के पदधिकारी छात्र मोर्चा जिला कमेटी अध्यक्ष - जगदीप सिंहकार्यकारी जिलाध्यक्ष - साहेब बागति
महासचिव - राखाल महतोउपाध्यक्ष - रमेश कुमार, सिंटू सिंह, राहुल पाठक, कमल कुमार जमशेदपुर नगर कमेटी

Posted By: Inextlive