मार्केट पूरी तरह से क्रिसमस से गुलजार
मार्केट पर चढ़ा क्रिसमस का रंग
क्रिसमस में अब सिर्फ एक दिन बचा है। मार्केट भी पूरी तरह से क्रिसमस से गुलजार है। क्रिसमम सेलिब्रेशन के लिए लोग कपड़ों से लेकर गिफ्ट्स और खाने-पीने की चीजों की परचेजिंग में जुटे हैं।
Gift तो जरूरी है
क्रिसमस का मौका हो और बच्चे गिफ्ट्स की डिमांड नहीं करें, भला ऐसा कैसे हो सकता है? इन दिनों सिटी के तमाम गिफ्ट शॉप्स में लोगों की खासी भीड़ उमड़ रही है। हर कोई क्रिसमस को यादगार बनाने और अपने अजीजों के लिए तोहफे खरीद रहा है। बिष्टुपुर स्थित हॉलमार्क गिफ्ट्स शॉप के ओनर एके शाह ने बताया कि इस बार क्रिसमस गिफ्ट्स की कई वेराइटीज अवेलेबल हैं, जो लोगों काफी पसंद आ रहे हैं। वैसे तो काड्र्स एवरग्रीन गिफ्ट्स हैं, लेकिन इस बार इनकी भी कई वेराइटीजअवेलेबल हैं। जिंगल बेलजिंगल बेल म्यूजिकल काड्र्स की सबसे ज्यादा डिमांड है। इसके अलावा सांता क्लाज सॉफ्ट ट्वॉयज भी लोगों को खूब भा रहे हैं। कई तरह के दूसरे क्रिसमस शोपीस भी मौजूद हैं।
क्रिसमस ट्री की बढ़ी डिमांड
क्रिसमस ट्री के बिना तो सेलीब्रेशन जैसे अधूरा सा लगता है। साकची मार्केट स्थित अमृत लाल मंगलजी गिफ्ट शॉप के ओनर ने बताया कि उनके यहां अलग-अगल साइज के क्रिसमस ट्री 150 से 2,000 रुपए तक में अवेलेबल हंै। उन्होंने बताया कि लोग क्रिसमस ट्री के लिए एडवांस ऑर्डर प्लेस करते हैं। क्रिसमस के चलते इन दिनों फ्लावर्स की भी डिमांड खासी बढ़ गई है। आमबागान शीतला मंदिर के पास फ्लावर शॉप लगाने वाले राजू ने बताया कि ऑम दिनों के कंपैरिलजन में 8-10 गुना तक डिमांड बढ़ गई है। डेकोरेशन से लेकर गिफ्ट करने हर परपज के लिए फ्लावर्स परचेज कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लाइट कलर के और स्पेशली व्हाइट कलर के फ्लावर्स की डिमांड सबसे ज्यादा है।
मार्केट में इन दिनों सांता क्लाज ड्रेसेज की काफी डिमांड है। साकची स्थित गारमेंट शॉप पहचान के शॉप ओनर राधे श्याम अग्रवाल ने बताया, ‘कस्टमर्स की स्पेशल डिमांड पर इस बार हम सांता क्लाज और फेयरी की ड्रेसेज लेकर आए हैं। सांता क्लाज ड्रेस का रेट 200 रुपए से लेकर 350 रुपए तक है जबकि फेयरी वाली ड्रेस 500 से 700 रुपए तक में बिक रही हैंै। ये ड्रेसेज हर साइज में अवेलेबल हैं.’
क्रिसमस ट्री के लिए हमारे पास डेली कई एडवांस ऑर्डर आ रहे हैं।
हमारे यहां 150 रुपए से लेकर दो हजार रुपए तक की क्रिसमस ट्रीज अवेलेबल हैं।
सुनील
अमृतलाल मंगल जी गिफ्ट्स शॉप, साकची
राजू, फ्लावर सेलर, आमबागानइस बार क्रिसमस गिफ्ट्स की कई वेराइटीज अवेलेबल हैं। म्यूजिकल काड्र्स की काफी डिमांड है और लोगों को जिंगल-बेलजिंगल-बेल वाला म्यूजिकल कार्ड काफी भा रहा है।
एके शाह
ओनर, हॉलमार्क, बिष्टुपुर
असली सेलीब्रेशन तो बच्चों का रहता है। क्रिसमस को लेकर इस बार मार्केट में सांता क्लाज ड्रेस की अच्छी डिमांड है। बच्चों को यह ड्रेस काफी पसंद आ रही है।
राधेश्याम अग्रवाल
ओनर, पहचान गार्मेंट्स, साकची Report by : jamshedpur@inext.co.in