JAMSHEDPUR: देश के कई राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रही है। वहीं, जमशेदपुर के लिए अच्छी खबर है। यहां रोजाना संक्रमित मिलने वाले मरीजों की तुलना स्वस्थ होकर घर जाने वाले लोगों की संख्या अधिक है। मंगलवार को 28 संक्रमित और 41 स्वस्थ होकर घर लौटे। इसी तरह, 23 नवंबर को 27 संक्रमित और 47 स्वस्थ होकर घर लौटे। 22 नवंबर को पांच संक्रमित मिले और 36 स्वस्थ होकर घर लौटे। 21 नवंबर को 28 संक्रमित और 38 स्वस्थ होकर घर लौटे। इस तरह संक्रमित मरीजों की संख्या घटकर 210 हो गई हैं। वहीं, रिकवरी रेट बढ़कर 97 फीसद हो गया है। हालांकि, इसके बावजूद जमशेदपुर में विशेष सख्ती बरती जा रही है। आंशिक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। भीड़-भाड़ नहीं होने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। वहीं, लोगों को शारीरिक दूरी, मास्क व सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने को लेकर बार-बार चेतावनी जारी की जा रही है। मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू हो गई है। वैसे लोगों से फाइन किया जा रहा है। जिला प्रशासन वैसे लोगों के लिए अस्थायी जेल बनाने पर भी विचार कर रहा है।

अब तक 352558 लोगों की हुई जांच

जमशेदपुर अब तक कुल तीन लाख 52 हजार 558 लोगों की कोरोना जांच हुई है। इसमें 16 हजार 619 लोग संक्रमित मिले हच्ै। अच्छी बात यह है कि इसमें से 16 हजार 40 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अब सिर्फ 210 एक्टिव केस है।

पश्चिमी सिंहभूम में 5 केस मिले

पश्चिमी सिंहभूम जिला में बुधवार को 5 नये कोरोना पाजिटिव मिले हैं। इनमें 2 बड़ाजामदा, 2 मंझारी व एक का केस है। वहीं 5 संक्रमित व्यक्तियों की बुधवार को नेगेटिव रिपोर्ट आयी है। वर्तमान में जिला में 31 सक्रिय केस रह गये हैं। कुल 4524 लोग स्वस्थ्य हुए हैं। वहीं 38 कोरोना संक्रमितों की अब तक मौत हुई है।

सरायकेला में मिले 3 नए मरीज

बुधवार को जिले में 832 लोगो की करोना जांच हुई जिसमें 03 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए जिससे जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3551 तक पहुंच गई। 03 मरीजों को अस्पताल से दी गई छुट्टी दी गई। जिले में अब तक कुल कोरोना जंग जीतने वालों की संख्या 3491 हो गई। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3551 तक पहुंच गई। जबकि 3491 तक कोरोना से जंग जीत कर संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए और जिले में अबतक 17 की मौत हुई है। वर्तमान जिले में 49 कोरोना संक्रमित मरीज हैं जिनका टीएमएच व एमजीएम समेत सदर अस्पताल, मांगुडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं कुचाई एवं चांडिल व नीमडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोरोना केयर सेंटर में इलाज चल रहा है।

Posted By: Inextlive