केबल बस्ती स्थित सीपी समिति मध्य विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका के सावित्री 31 दिसंबर 2021 को सेवानिवृत हो गईं.


जमशेदपुर (ब्यूरो): शनिवार को सीपी समिति सभागार में विद्यालय समिति एवं शिक्षकों द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार, संरक्षक खेमलाल चौधरी, महामंत्री परमानंद कौशल, निवर्तमान प्रधानाध्यपिका के सावित्री और प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर के सावित्री ने कहा कि रिटायरमेंट के बाद भी विद्यालय को कभी भी उनकी आवश्यकता होगी तो वे सदैव तत्पर रहेंगी। समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार और संरक्षक खेमलाल चौधरी ने गुलदस्ता, सम्मान पत्र, प्रतीक चिन्ह, शॉल एवं गिफ्ट दे कर उनको सम्मनित किया। इनकी रही मौजूदगी


कार्यक्रम में देवनारायण साहू, सालिक राम देवांगन, रामनरेश साहू,संतोष साहू, वीरेंद्र कुमार,रेमन कुमार,ओम प्रकाश साहू,राकेश साहू, खेमलाल साहू, बेदु बाई, जेशपलाल देवांगन, नारायण सिरदार, चंदन दास मानिकपुरी, धनेश्वर लाल, रूप चंद देवांगन, अशोक कुमार सिंह,दिनेश साहू, शिक्षकों में नागश्री सामद, त्रिलोचन कौर, हीरा दास, रेखा कुमारी, तारकेश्वरी देवी, अनुसूइया कुमारी, सुमन सिंह, आदि उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गुरुपदो गोप, स्वागत भाषण चांद मास्टर तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह ने किया।सोनारी में कंबल का वितरण

बढ़ते ठंड को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मलेन आज को सोनारी स्थित आदर्श सेवा संस्थान में 140 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। यह कार्यकम मारवाड़ी सम्मेलन के वरीय प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक भालोटिया के सौजन्य एवं जिलाध्यक्ष अशोक मोदी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। आदर्श सेवा संस्थान की सचिव प्रभा जयसवाल द्वारा इस सेवा कार्य हेतु जिलाध्यक्ष अशोक मोदी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष उमेश शाह, जिला महामंत्री अरुण गुप्ता, महाबीर अग्रवाल (मुन्ना), बजरंग अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, बबलू अग्रवाल, सन्नी संघी समेत आदर्श सेवा संस्थान के लखी दास आदि उपस्थित थे।

Posted By: Inextlive