अवैध संबंध बना हत्या का कारण
-परसुडीह थाना एरिया स्थित हलुदबनी का है मामला
-पुलिस ने एक को किया अरेस्ट -घटना के बाद से गायब बाइक को भी किया रिकवर > JAMSHEDPUR : दोस्त की गर्लफ्रैंड से अवैध संबंध होने के कारण परसुडीह थाना एरिया स्थित हलुदबनी में एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने सबूत छुपाने के लिए लटकुगोड़ा तालाब के पास बॉडी को रखकर ऊपर से पुआल ढंक दिया था। दोस्त ने भी दिया साथपुलिस ने परसुडीह निवासी सुकरा सामद को अरेस्ट कर उससे पूछताछ शुरू की तो सारा मामला सामने आ गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मृतक की बाइक भी रिकवर कर ली। सुकरा ने बताया कि घटना में उसके फ्रेंड ने भी साथ दिया है। उसने बताया कि मृतक ने उससे पैसे उधार लिए थे और देने का नाम नहीं कर रहा था। इसके अलावा उसके दोस्त की गर्लफ्रेंड के साथ भी उसका अवैध संबंध था। इस कारण दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या कर बाइक भी कर दी थी गायबमामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बॉडी को रिकवर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू की। घटना के संबंध में सिटी एसपी कार्तिक एस ने बताया कि जांच के क्रम में पता चला कि मृतक का नाम महेश लेयांगी है और वह सुंदरनगर का रहने वाला था। घटना के बाद से मृतक की बाइक भी गायब थी।