छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: साइबर ठगों ने केवाइसी अपडेट कराने का झांसा देकर पटमदा डिग्री कॉलेज की बैंक खाते से दो लाख की अवैध निकासी कर ली। रुपये पीएफ और नेक ग्रे¨डग फंड के थे। इसकी शिकायत साइबर अपराध शाखा में कॉलेज के प्रिंसिपल सुमन कुमार सेन ने दर्ज कराई जिसकी जांच साइबर थाना की पुलिस कर रही है।

7866900847 से कॉल आया

प्रिंसिपल ने शिकायत में पुलिस को बताया कॉलेज का बैंक खाता एसबीआइ में है। 27 जनवरी दोपहर एक बजे उन्हें 7866900847 से कॉल आया। फोन के टू कॉलर में एसबीआई दिख रहा था। फोन उठाने पर बैंक का कर्मचारी बताते हुए बातचीत करने लगा। कहा बैक के खाते की केवाईसी नहीं है इसे अपडेट करना है। ऐसा नहीं किए जाने से खाते से लेन-देन नहीं हो पाएगा। जवाब में उन्होंने कहा बैंक जाकर केवाईसी करवा लेंगे, लेकिन सामने वाले ने कहा ऑनलाइन भी केवाईसी हो जाएगा। परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके बाद उन्होंने कॉलेज के कंम्प्यूटर ऑपरेटर विश्वजीत महतो को फोन दे दिया। ऑनलाइन प्रोसेस के बीच मोबाइल पर आनेवाले ओटीपी की जानकारी मांगी गई। देने से इंकार कर दिया। इसके बाद फोन कट गया।

दोबारा फोन किया

पटमदा एसबीआइ शाखा जाने के लिए वे निकले। इस बीच दोबारा उसी नंबर से फोन आया। बैंक पहुंच चुके थे। फोन बैंक प्रबंधक को दे दिया। प्रबंधक ने फोन करने वाले से जानकारी मांगते रहे। कहा वे प्रबंधक बोल रहे हैं। बातचीत करते रहे। फोन कट गया। कुछ समय बाद जानकारी मिली कि बैंक खाते से रुपये की निकासी कर ली गई। रुपए नोवो पे सौल्यूशन में स्थानांतरित किए गए हैं। साइबर अपराध शाखा की पुलिस ने खाता को फ्रिज करवा दिया। मोबाइल का कॉल डिटेल निकाले जाने पर पता चला कि फोन साइबर जामताड़ा इलाके का है। गौरतलब है कि जामताड़ा साइबर ठगी के लिए पूरे देश में जाना जाता है। लोग सावधान हो जाएं। लगातार ऐसी घटनाएं हो रही है। बैंक से कभी गोपनीय जानकारी के लिए फोन नहीं आता।

Posted By: Inextlive