रविवार को झारखंड जूडो संघ का चुनाव हुआ जिसमें भारतीय जूडो संघ के राम उदय सिंह एवं झारखंड ओलंपिक संघ के शुभेंदु दुबे पर्यवेक्षक के रुप में शामिल हुए.


जमशेदपुर (ब्यूरो): इस दौरान के.एन त्रिपाठी को झारखंड जूडो संघ का अध्यक्ष एवं परीक्षित तिवारी को महासचिव चुना गया। इनके अलावा उपाध्यक्ष के लिए विवेक कुमार श्रीवास्तव, सतीश पाल मुंजीनी एवं वीरेंद्र कुमार वर्मा का चुना गया। इसी तरह उपेंद्र कुमार, प्रिंस मिश्रा एवं शशि पांडे को सह सचिव नियुक्त किया गया तथा अंशुमन राय को झारखंड जूडो संघ का कोषाध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा पप्पू कुमार को तकनीकी अध्यक्ष, उज्ज्वल सिंह को तकनीकी सचिव और राजीव कुमार सिंह, रविशंकर को तकनीकी मेंबर नियुक्त किया गया। इस चुनाव में सभी जिला के अध्यक्ष एवं सचिव ने भागीदारी की। इनमें रांची के अंशुमन राय, खूंटी के उपेंद्र कुमार, हजारीबाग के अभिषेक कुमार, देवघर के अनिल कुमार, गिरिडीह के उज्जवल कुमार, कोडरमा के प्रिंस मिश्रा, दुमका के अमित कुमार चौधरी और पलामू के सुमित कुमार शामिल थे। इस बैठक में झारखंड के पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी ने झारखंड में खेल नीति को लागू करने पर अपनी बातें रखीं और राज्य सरकार से जल्द से जल्द इसे लागू करने का आग्रह किया।अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक की मांग
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शनिवार को कोरोना के नए वेरिएंट के देखते हुए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कोरोना के दूसरे वेव को हमने देखा है और उसके प्रभाव से हम वाकिफ हैं, इसलिए जरूरत है कि इस नए वेव को समय से पहले रोक दी जाए। दूसरे वेव में डेल्टा समेत चार वेरिएंट ने तबाही मचाई थी। इस बार कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन को देश में आने से रोकना होगा। मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि जिन देशों में नए वेरिएंट पाए गए हैं उन देशों से उड़ान पर रोक लगनी चाहिए, साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन से निपटने के लिए अभी से ही रणनीति बनानी चाहिए। पूरे देश में समन्वय स्थापित करते हुए इसके लिए तैयारी की जानी चाहिए।

Posted By: Inextlive