JAMSHEDPUR: आजादनगर थाना क्षेत्र रोड नंबर एक अलबेला गार्डेन ने पुलिया के पास गुरुवार शाम 6.30 बजे आजादनगर ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी सिविल कांट्रेक्टर जावेद खान पर दश्दगीर के बड़े पुत्र सोनू खान ने फाय¨रग कर दी। गोली बायीं हाथ की कलई में लगी। घटना के बाद बदमाश भाग निकला। घायल ने कपाली और आजादनगर थाना की पुलिस को जानकारी दी। दोनों थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को लेकर आस-पास के लोगों से पूछताछ की। घायल एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया।

हो रही थी हाथापाई

जावेद खान ने बताया अपने साइट से काम काम खत्म करवा मित्र अब्दुल रज्जाक उर्फ जावेद के साथ बाइक से कपाली की ओर जा रहे थे। अलबेला गार्डेन से पहले पुलिस के पास देखा 10-12 युवक आपस में झगड़ रहे थे, हाथापाई हो रही थी। बाइक साइड खड़ी कर दी और बीच-बचाव करने लगे। इस बीच एक युवक ने पिस्तौल निकाल तीन राउंड गोलियां चलाई। दो गोली मिस फायर हो गई। उसे पकड़ने का प्रयास किया तो तीसरी गोली उसके हाथ में लग गई। वह अपने मित्र आजादनगर रोड नंबर तीन निवासी अब्दुल रज्जाक उर्फ जावेद के साथ एमजीएम अस्पताल पहुंचा। सोनू पहले जुगसलाई में रहता था इसके बाद वह आजादनगर थाना क्षेत्र में रहने लगा। उसे स्थानीय लोगों ने उसके वहां रहने का विरोध करते थे।

युवक ने किया सुसाइड

परसुडीह थाना क्षेत्र बारीगोड़ा निवासी अमित कुमार सिंह ने बुधवार मध्यरात पंखे के सहारे फांसी लगा खुदकुशी कर ली। पत्नी से विवाद और आर्थिक तंगी के कारण वह तनाव में था। ठेका मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने शव का कोरोना जांच कराया जिसमें वह पॉजिटीव पाया गया। अमित सिंह की 2018 में शादी सृष्टि सिंह से हुई थी। पारिवारिक विवाद के कारण विवाह के कुछ माह बाद ही पत्नी गिरीडीह मायके चली गई जिसकी वजह से अमित सिंह तनाव में था। केस-मुकदमा भी चल रहा था। विगत कुछ दिनों से काम नहीं मिलने से आर्थिक तंगी से परेशान था। इलाज भी चल रहा था। उसके पिता राजकिशोर सिंह उर्फ मंटू सिंह की विगत पांच जनवरी को हत्या कर दी गई थी। सोपोडेरा छठ घाट तालाब के पास शव बरामद किया गया था। अमित सिंह ने पिता की हत्या का आरोप पत्नी सृष्टि सिंह, ससुर अजय सिंह और ससुराल पक्ष के खिलाफ लगाते हुए परसुडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हत्यारों तक पहुंचने में पुलिस असफल रही।

Posted By: Inextlive