JAMSHEDPUR: मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र मंगल कालोनी में सोमवार दोपहर स्क्रैप टाल संचालक मोती चंद्र गुप्ता गोदाम में घुसकर अपराधियों ने रंगदारी में पिस्तौल खरीदने को रुपए नहीं दिए जाने के कारण गोली मार दी। गोली पैर में जाकर फंस गई। धमकी देते हुए अपराधी भाग निकले। पूरी घटना कारोबारी की गोदाम में लगी सीसीटीवी में कैद हो गई है। घायल को सिटी पेट्रो¨लग की पुलिस ने एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया। सूचना पर सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट अस्पताल पहुंचे। घायल से पूछताछ कर जानकारी ली। एसपी ने कहा अपराधी जल्द ही पकड़े जाएंगे। कबाड़ी वाले से गोली मारने वाले अपराधियों ने रुपए की मांग की थी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। घटना 3 बजकर 30 मिनट की है।

धमकी दी, मांग रुपए

सोनारी ग्वाला बस्ती निवासी मोती चंद्र गुप्ता कबाड़ी की खरीद-बिक्री करते है। मंगल कालोनी में स्क्रैप टाल और गोदाम है। टाल में वे काम कर रहे थे। आकाश और गोरा लंबा कद का एक युवक टाल में घुस गए। धमकी देते हुए हथियार खरीदने के लिए रुपए देने की मांग की। इसके लिए इतने रुपए देने में असमर्थता व्यक्त करने पर हाथापाई करते हुए आकाश ने पिस्तौल निकाली और गोली फाय¨रग कर दी जो उसके दाहिने पैर की घुटने में लगी। घटना को अंजाम देकर एक राउंड हवाई फाय¨रग करते हुए दोनों फरार हो गए। संचालक ने बताया उससे हमेशा रुपए की मांग आकाश करता था और वे देने में असमर्थता जाहिर करते थे। 15 दिन पहले भी गोली मारने की धमकी दी थी। मामले को गंभीरता से नहीं लिया। परिणाम अपराधियों ने उसे गोली मार दी। पुलिस ने अपराधियों की शिनाख्त को सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।

टाल संचालक में दहशत

मोती चंद्र गुप्ता को गोली मारने वाले अपराधियों ने धमकाने की नीयत से गोली चलाई ताकि रुपए मिल जाएं। गोली फाय¨रग करने वाले आकाश ने कहा अगली बार अगर रुपए नहीं मिले न तो गोली से खोपड़ी खोल देंगे, समझ गए। इसके बाद पैदल ही गोदाम से बाहर निकलते हुए भाग निकले। घटना से टाल संचालक में दहशत है। आकाश उलीडीह इलाके का ही रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस ने छापेमारी कर रही है।

अब तक गिरफ्त से दूर

उलीडीह थाना के पूर्व निजी चालक शिवा प्रधान और उसके साथी अभिषेक ठाकुर ने होली के दिन उलीडीह के शंकोसाई रोड नंबर पांच जयगुरु नगर में गोलियां चलाई थी। अब तक आरोपित नहीं पकड़े गए। दोनों के खिलाफ अमन कुमार शर्मा ने फाय¨रग किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपितों पर पुलिस की विशेष मेहरबानी रही है।

Posted By: Inextlive