---पिस्तौल का भय दिखा दो आरोपितों ने किया था दुष्कर्म, बाकी तीन निगरानी में थे शामिल

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना पुलिस ने कलियाडीह में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में शामिल पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों ने बागबेड़ा कलियाडीह के शंकर तियू, बागबेड़ा सोमाय झोपड़ी के रौशन कुजूर, करण तांती, हरहरगुटू के सूरज पात्रो और सुंदरनगर के एकलाडीह के सन्नी सोरेन शामिल हैं। शंकर तियू के पास से पिस्तौल और सन्नी के पास से दो कारतूस बरामद किया गया। पिस्तौल का भय दिखा आरोपितों ने दुष्कर्म किया था। उक्त जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक एम तमिल वाणन ने शुक्रवार को पत्रकारों को दी। गौरतलब हैं सात अक्टूबर की रात बागबेड़ा की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। पोस्को एक्ट के तहत आरोपितों के खिलाफ बागबेड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पत्रकार वार्ता में विधि व्यवस्था डीएसपी आलोक रंजन और बागबेड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। एसएसपी ने बताया आरोपितों की पहले की आपराधिक गतिविधि नहीं हैं। बावजूद इनके संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही हैं। पीडि़ता का पुलिस मेडिकल जांच करवा चुकी हैं। अदालत में 164 के तहत बयान कलमबंद कराया जाएगा।

पुलिस को किया गुमराह

एसएसपी ने बताया पीडि़ता और उसकी सहेली ने घटना के दिन से पुलिस को गुमराह करती रही। कभी यह बताती रही कि डांस की रिकार्डिंग कर वापस घर लौट रही थी तब युवकों ने दुष्कर्म किया। कभी तीन तो कभी पांच युवकों के घटना में शामिल होने की बात कहती रही। पिस्तौल का भय दिखा दुष्कर्म किए जाने की तो जानकारी भी नहीं दी थी। जैसे-जैसे मामले में आरोपित पकड़े गए। नई-नई बात सामने आती रही। वास्तविकता यह हैं कि घटना के समय नाबालिग और उसकी सहेली अपने-अपने प्रेमियों के साथ सुनसान क्षेत्र में पार्टी बना रही थी। खाना-पीना कर रही थी। नशा भी कर रखा था। इस बीच चार युवक शंकर तियू, रौशन कुजूर, सूरज पात्रो और सन्नी सोरेन वहां पहुंच गए। पार्टी में शामिल दोनों युवकों को मारपीट और डरा-धमकाते हुए भगा दिया। शंकर ने पिस्तौल दिखाया। पहले नाबालिग के साथ रौशन कुजूर ने दुष्कर्म किया। इसके बाद सन्नी सोरेन ने दुष्कर्म किया। जबकि बाकी तीन ने पीडि़ता की सहेली को कब्जे में रखा। रौशन कुजूर की परिचित रहने के कारण सहेली के साथ किसी ने गलत नहीं किया। नाबालिग और उसकी सहेली यूटयूब के लिए डांस रिकार्डिंग करती हैं। आकेस्ट्रा पार्टी में दोनों डांसर हैं। सातवीं-आठवीं की छात्रा हैं।

::::

क्त्रद्गश्चश्रह्मह्लद्गह्म ष्ठद्गह्लड्डद्बद्यह्य :

9999

Posted By: Inextlive