-शहर में बढ़ा बाढ़ का खतरा, हटाया गया कफ्र्यू

-अब पूरे शहर से हटाया गया कफ्र्यू, अब तक चार थानाक्षेत्र में रात का था क‌र्फ्य

JAMSHEDPUR: रविवार की रात हुई मूसलाधार बारिश और लगातार रूक-रूक कर हो रही बारिश से अब शहर में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। लगातार बारिश से जहां स्वर्णरेखा नदी और खरकई नदी का वाटर लेवल बढ़ रहा है, वहीं वह अब डेंजर लेवल के नजदीक बह रही है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने ट्यूज्डे से कफ्र्यू हटाने का फैसला कर लिया है। शहर के हालात भी नार्मल हो चुके हैं और अचानक बाढ़ आने से निचले इलाके में रह रहे लोगों को परेशानी न हो, इसके चलते यह फैसला लिया गया है। मानगो के आजाद नगर, उलीडीह, मानगो और एमजीएम थानाक्षेत्रों में पिछले कई दिन से रात में कफ्र्यू चल रहा था। कफ्र्यू खत्म होने से लोगों ने राहत की सांस ली।

बाढ़ का मंडराने लगा खतरा

जिला प्रशासन ने मानगो में सोमवार की रात क्क्.00 बजे से मंगलवार की सुबह भ्.00 बजे तक कफ्र्यू का एलान किया था। हालांकि शहर के हालात लगभग पूरी तरह पटरी पर आ चुके थे। फिर जिला प्रशासन कोई रिस्क न लेते हुए सेंसटिव चार एरिया में रात का कफ्र्यू जारी रखे था। मगर लगातार हो रही बरसात से स्वर्णरेखा और खरकई का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। इससे शहर पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। दोनों नदियां खतरे के निशान के आसपास बह रही हैं। अगर, बाढ़ आती है तो शहर के निचले इलाकों से लोगों का निकलना शुरू होगा। ऐसे हालात में शहर में कफ्र्यू लगे रहने से लोगों को दिक्कत होगी। अब पूरे शहर के हालात सामान्य है। सोमवार को मानगो के सभी इलाकों में सभी दुकानें खुलीं और खूब चहल-पहल रही।

लगातार सुधर रहे हैं हालात

मानगो में हुए बवाल के बाद पिछले मंगलवार को अचानक शहर के हालात बिगड़ गए थे। मगर जिला प्रशासन की सूझबूझ से हालात ज्यादा नहीं बिगड़े। प्रशासन ने शहर में कफ्र्यू लगा दिया था। बाद में धीरे-धीरे कफ्र्यू में ढील दी गई। पहले मानगो को छोड़ कर शहर के अन्य इलाकों से कफ्र्यू हटाया गया। मानगो में रोजाना कफ्र्यू में ढील की सीमा को बढ़ाया जा रहा था। शनिवार को कफ्र्यू में सुबह भ्.00 से रात 8.00 बजे तक की छूट दी गई। रविवार को कफ्र्यू में सुबह भ्.00 से रात 9.00 बजे तक की छूट मिली। सोमवार को सुबह भ्.00 बजे से रात क्क्.00 बजे तक कफ्र्यू में छूट देने का एलान था। मगर हालात ठीक होने पर कफ्र्यू हटा लिया गया।

Posted By: Inextlive