जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र सीएच एरिया पेट्रोल पंप के पास चार जून को बाइक सवार अपराधियों ने सोनारी ग्वाला बस्ती निवासी ¨पटू यादव पर फाय¨रग की थी। संयोग गोली नहीं लगी। इस मामले में फरार मुख्य आरोपित कदमा केएस ¨लंक रोड के आउट हाउस निवासी मनोज विभार, उसके भाई विशाल विभार समेत चार को बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें दो अन्य आरोपित कपाली गौसनगर निवासी मो। तौसिफ उर्फ चांद और बिष्टुपुर थाना क्षेत्र धतकीडीह सोनार लाइन के परवेज अली उर्फ झरी शामिल है। बिष्टुपुर थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि मनोज विभार और विशाल विभार न्यायालय में आत्मसमर्पण करने को बिष्टुपुर सीएच एरिया की ओर से जा रहे थे। गोपनीय सूचना पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों बाटला गिरोह से जुड़े हुए है। इससे पहले पुलिस ने फाय¨रग मामले में कदमा बीएच एरिया रोड नंबर सात के मनीष राजहंस, मानगो उलीडीह न्यू सुभाष कॉलोनी के अभिषेक कुमार पांडेय, साकची काशीडीह रोड नंबर नौ के गौरव विश्वकर्मा, छोटू कुमार, कदमा शास्त्रीनगर निवासी मो आसिफ, सोनारी जंगली बस्ती के सनी हेम्ब्रम और सोनारी आदर्शनगर के चंदन पंडित को दो पिस्तौल और बाइक के साथ गिरफ्तार किया था।

एसएसपी ने दी जानकारी

एसएसपी एम तमिल वानन ने शनिवार को चार आरोपितों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया मनोज विभार और विशाल विभार की गिरफ्तारी के बाद दोनों से पूछताछ की गई। दोनों ने पुलिस को बताया इनके सहयोगी मो। तौसिफ और परवेज आलम है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने बताया मनोज विभार से 19 हजार रुपये खरीदा था। इनकी निशानदेही पर साइलेंसर लगा एक सिक्सर पिस्तौल, तीन गोली और एक मोबाइल बरामद किया गया। मनोज विभोर के खिलाफ टेल्को थाना में पहले से एक आपराधिक मामला दर्ज है। उसका भाई विशाल को सोनारी थाना की पुलिस ने जेल भेजा था। आरोपितों की गिरफ्तारी में सीसीआर डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता और बिष्टुपुर थाना के इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद राउत की मुख्य भूमिका रही।

दिए थे चार हथियार

टेल्को थाना क्षेत्र जेम्को में 28 जुलाई 2020 को मोनी दास की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे। मोनू दास का साथी मनोज विभार और विशाल विभार है। दोनों ने पूछताछ में बताया हत्या के पहले मोनी दास ने चार हथियार दिए थे। इनमें तीन दो हथियार को बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने सीएच एरिया में ¨पटू यादव पर की गई फाय¨रग के मामले में गिरफ्तार आरोपितों से बरामद किया। तीसरा हथियार उसने परवेज को 19 हजार रुपये में बेचा था। चौथा हथियार उसने एक परिचित को बेचा है जिसका नाम पुलिस को उसने बताया। उसकी तलाश पुलिस कर रही है। बिहार के मुंगेर से भी हथियार लाकर खरीद-बिक्री करता था।

¨पटू मांगता था रंगदारी

फाय¨रग में गिरफ्तार मनोज विभार से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि साकची बसंत सिनेमा के पास वह चाउमीन का ठेला लगाता है। सोनारी ग्वाला बस्ती निवासी ¨पटू यादव उससे रंगदारी स्वरूप से रुपये की मांग करता था। परेशान करता था जिससे वह और उसके भाई परेशान हो गए थे। तीन जून को जेल से रिहा होने के बाद ¨पटू यादव ने रंगदारी मांगी। इस कारण उसने हत्या करने की योजना बनाई। चार जून को उसने अपने भाई के साथ मिलकर ¨पटू यादव पर फाय¨रग की, लेकिन वह बच गया।

Posted By: Inextlive