JAMSHEDPUR: पूर्वी सिंहभूम जिले में शनिवार को चार मरीजों की मौत कोरोना से हुई। सभी की उम्र 50 साल से उपर है। एग्रिको निवासी (68) पुरुष को नौ अक्टूबर को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) भर्ती किया गया था। बिष्टुपुर निवासी (55) पुरुष को 16 अक्टूबर को टीएमएच में भर्ती किया गया था। बिरसानगर निवासी (64) महिला को 17 अक्टूबर को भर्ती किया गया था। वहीं, सोनारी निवासी (84) पुरुष को दो अक्टूबर को भर्ती किया गया था। पूर्वी सिंहभूम जिले में अब तक कुल 342 लोगों की मौत हो चुकी है।

तीन हजार 68 संदिग्धों की हुई कोरोना जांच

पूर्वी सिंहभूम जिले में शनिवार को तीन हजार 68 कोरोना संदिग्ध मरीजों की जांच हुई। इसमें 66 पॉजिटिव मिले। इसमें बिरसानगर के दो, घाटशिला के छह, कदमा के एक, सोनारी के एक, जैप-6 का एक जवान, टेल्को के एक, बहरागोड़ा के आठ, लोको कालोनी के एक, कीताडीह के एक, बारीडीह से दो सहित अन्य क्षेत्र के भी मरीज शामिल हैं। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 15247 हो गई है।

4392 संदिग्धों का लिया गया नमूना

शनिवार को 4392 संदिग्ध मरीजों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। अबतक 245439 का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 230192 का रिपोर्ट निगेटिव आई है।

55 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

एमजीएम, टीएमएच सहित विभिन्न कोविड वार्ड से कुल 55 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अब तक कुल 13685 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

कोरोना संक्रमित पांच शवों का हुआ अंतिम संस्कार

भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर शनिवार को कोरोना संक्रमित पांच शवों का अंतिम संस्कार हुआ। इसमें धतकीडीह के 55 व सोनारी निवासी 84 वर्षीय पुरुष के अलावा बिरसानगर की 64, सिदगोड़ा की 46 व कीताडीह की 66 वर्षीय महिला का शव शामिल था। ज्ञात हो कि शुक्रवार को कोरोना संक्रमित एक भी शव का अंतिम संस्कार नहीं हुआ था।

Posted By: Inextlive