JAMSHEDPUR: रायरंगपुर से रांची जाने के क्रम में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू शनिवार को सवा घंटे के लिए शहर में थीं। सर्किट हाउस में उन्होंने ऑफिसर्स और तमाम लोगों से मुलाकात कीं। डीसी डॉ अमिताभ कौशल से उन्होंने शहर का हाल भी जाना। इसके बाद वह रांची के लिए रवाना हो गईं। सुबह में रायरंगपुर जाने के दौरान भी वह आधे घंटे के लिए सर्किट हाउस में रूकी थीं। राज्यपाल को रीसिव करने डीसी डॉ अमिताभ कौशल अन्य अधिकारियों के साथ सुबह पारडीह काली मंदिर पहुंच गए थे। बाद में राज्यपाल का काफिला सर्किट हाउस पहुंचा। यहां तकरीबन आधे घंटे ठहरीं। इसके बाद राज्यपाल रायरंगपुर के लिए रवाना हो गई। राज्यपाल शाम को रांची जाने के क्रम में फिर साढ़े चार बजे सर्किट हाउस पहुंचीं।

-------------

डीजे की मस्ती में सेलिब्रेट होगा फ्रेंडशिप डे

JAMSHEDPUR: फ्रेंडशिप डे को स्पेशल बनाने के लिए म्यूजिकल नाइट 'म्यूजिक मेनियाक वाल्यूम-4' का आयोजन किया जा रहा है। इसे ऑर्गनाइज कर रहा है ऊं साईं इवेंट्स। दो अगस्त, संडे की शाम 6 बजे बिष्टुपुर के होटल अलकोर में होने वाले इस प्रोग्राम में जमशेदपुर के लोगों को झुमाने के लिए कोलकाता से डीजे जैजलीन, रैपर जैंड्रा, एंकर रिया और स्वाति आ रही हैं। साथ ही जमशेदपुर के मशहूर डीजे अमृत, अमित, जोकर और देव भी मौजूद रहेंगे। प्रोग्राम का लुत्फ उठाने के लिए शहर के लोगों में होड़ मची हुई है।

-----------

वाहन के धक्के से बुजुर्ग की मौत

JAMSHEDPUR: मॉर्निग वॉक पर गए ब्योमकेश चटर्जी (7क्) की मौत अज्ञात वाहन के धक्के से हो गई। शनिवार की सुबह भ् बजे भालूबासा न्यू लेआउट स्थित घर से वह मॉनिंग वॉक के लिए निकले थे। साकची के रामलीला मैदान के पास उन्हें एक अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। पुलिस ने उन्हें घायलावस्था में एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Posted By: Inextlive