JAMSHEDPUR: शहर से सटे कपाली थाना क्षेत्र पुड़ीसिली गांव में शादी-शुदा महिला से अवैध संबंध के कारण महिला के पति रंजीत मांझी, देवर लुगा मांझी समेत तीन लोगों ने महिला के प्रेमी सोम मांझी की सोमवार की देर रात पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई थी। हत्या मामले में पुलिस ने महिला के पति रंजीत मांझी को कपाली थाना की पुलिस ने मंगलवार रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल अन्य की तलाश जारी है। मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ कपाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

घसीटते हुए ले गए

सोमवार की रात महिला के साथ सोम मांझी को महिला के पति, देवर समेत अन्य ने पकड़ लिया। सभी उसे घर से घसीटते हुए गांव से 200 मीटर दूर झाडि़यों की ओर ले गए। वहां पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी थी। जानकारी पर महिला पूरी रात प्रेमी के शव के पास रोती-बिलखती रही थी। जानकारी पर मंगलवार तड़के पुलिस ने शव को झाडि़यों से बरामद किया था। महिला के घर से खून के नमूने एकत्र किया था। इससे पहले सोम मांझी को महिला के स्वजनों पहले भी रंगेहाथ पकड़ा था। ग्रामीणों और स्वजनों ने मारपीट की थी। चेतावनी भी दी थी। सोमवार मध्यरात को मौका पाकर उसकी हत्या कर दी गई।

मृतक था हाइवा ड्राइवर

मृतक हाइवा ड्राइवर था। पुड़ीसिली में किराये के मकान में रहता था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक हाइवा ड्राइवर मूल रूप से चांडिल अनुमंडल के नीमडीह थाना क्षेत्र स्थित टेंगाडीह का रहने वाला था। कपाली थाना प्रभारी विजय कुमार यादव ने बताया हत्या में गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हरवे हथियार से हत्या कर दी गई थी।

Posted By: Inextlive