जमशेदपुर : धनबाद के महिला पुलिसकर्मी संगीता खलखो के पुत्र सलमान खान को जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने इमरान उर्फ गोरे के अपहरण के मामले में रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले मामले में दो अगस्त को बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने धतकीडीह के जीशान रियाज उर्फ जीशू और धतकीडीह रज्जाक कालोनी के सरफराज खान और सैफी को गिरफ्तार किया था। तीनों से पूछताछ में पुलिस को मामले में सलमान खान की संलिप्तता की जानकारी मिली थी। शनिवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने सलमान को धनबाद पुलिस लाइन में रहने वाली संगीता खलखो के घर से सलमान को गिरफ्तार किया था। उसे लेकर देर रात जमशेदपुर पहुंची थी। आरोपित के साथ उसकी मां, भाई और अन्य स्वजन भी जमशेदपुर पहुंचे थे। सलमान मूल रूप से सीतारामडेरा थाना क्षेत्र एग्रिको का रहने वाला है। उसके पिता टाटा स्टील में कर्मचारी है।

पुलिस ने की पूछताछ

इधर, सलमान से एमजीएम थाना और बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने गहन पूछताछ की जिसमें कई जानकारी पुलिस को मिली। आरोपित बिष्टुपुर के धतकीडीह में अक्टूबर 2020 में हुई फाय¨रग, आ‌र्म्स एक्ट, हत्या समेत अन्य मामलों में जमानत मिलने के बाद विगत तीन जुलाई को जेल से बाहर निकला था। दो अगस्त को मानगो के आजादनगर निवासी इमरान उर्फ गोरे का बिष्टुपुर थाना क्षेत्र धतकीडीह रेडियो मैदान के पास से सलमान खान और उसके साथियों ने हत्या की नीयत से अपहरण कर लिया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंचने पर अपहृत को अपहरण करने वाले बिष्टुपुर में छोड़कर भाग निकले थे। तीन को मौके से पुलिस ने दबोचा था। कार सैफी की थी। सलमान के खिलाफ बिष्टुपुर, सीतारामडेरा, गोलमुरी समेत अन्य थानों में प्राथमिकी दर्ज है। उसके साथ मर्दाना और नशेड़ी गैंग में कई युवक शामिल है। धतकीडीह में गैंग ने विगत अक्टूबर को ताबड़तोड़ फाय¨रग की थी।

बॉक्स करें

हिलव्यू कालोनी में कराई थी फाय¨रग

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र हिलव्यू कालोनी में सुकुमार प्रधान के घर के बाहर 15 जुलाई को हुई फाय¨रग के मामले में भी सलमान की संलिप्तता थी। उसने फाय¨रग करने वाले कृष्णा कुमार उर्फ सोनू और रोहित कुमार उर्फ ललन को वालों को हथियार उपलब्ध कराया था और घटना के बाद पिस्तौल भी वापस शूटरों से ले लिया था। फाय¨रग की साजिश भाजपा नेता छोटू पंडित की हत्या मामले में सजायाफ्ता विकास तिवारी ने रची थी जो घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद है। उसने सलमान खान को सुकुमार प्रधान के घर पर फाय¨रग कराने का जिम्मा सौंपा था। मकसद भयभीत कर रंगदारी वसूली करना था। तीन जुलाई को सलमान जेल से जमानत पर रिहा हुआ। इसके बाद उसने फाय¨रग करने वालों को हथियार दिया था। फाय¨रग के लिए 10 हजार रुपये की सुपारी विकास तिवारी ने दी थी। सलमान के पास से पिस्तौल बरामदगी का प्रयास पुलिस करती रही, लेकिन नहीं मिली। एमजीएम थाना प्रभारी मिथलेश कुमार सिंह ने बताया सलमान खान को फाय¨रग मामले में रिमांड किया जाएगा। गौरतलब है। सुकुमार प्रधान के घर पर फाय¨रग की घटना हुई थी। हवाई फाय¨रग करते हुए बाइक सवार दो अपराधी भाग निकले थे। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने शूटरों की पहचान की थी।

Posted By: Inextlive