JAMSHEDPUR: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से बुधवार को मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया। पूर्वी सिंहभूम की बात करें तो पिछले साल की तुलना में इस वर्ष पूर्वी सिंहभूम रिजल्ट में 1.48 प्रतिशत की बढ़त लेते हुए राज्य में चौथे स्थान पर काबिज हुआ है। इस बार जिले का रिजल्ट प्रतिशत 78.73 प्रतिशत रहा है। जबकि पिछले वर्ष जिला 77.25 प्रतिशत रिजल्ट के साथ राज्य में चौथे स्थान पर था। अगर छात्रों के प्राप्तांक की बात करें तो जो भी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए और टॉपर रहें उन्हें गणित, विज्ञान एवं छप्पर फाड़ के नंबर के मिले हैं। टॉपरों से बातचीत के आधार पर यह बात उभर कर सामने आई कि गणित में दो दर्जन से अधिक छात्रों को 100 में 100 अंक, तो विज्ञान में औसत 95 तथा ¨हदी में औसत 93 अंक प्राप्त हुए है। ऐसा इसलिए हुआ कि सीबीएसई पैटर्न पर ही मूल्यांकन हुआ।

और सुधार की गुंजाइश

जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) शिवेंद्र कुमार ने जिले के प्रदर्शन के बारे में कहा कि वे स्कूलों के प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। इसमें और सुधार की गुजाइश है। इस बार सभी विषय के शिक्षकों ने हाईस्कूल में योगदान दे दिया है। आने वाले दिनों में और अच्छच्े परिणाम सामने आयेंगे, छात्रों के प्रदर्शन से वे खुश है। सीमित संसाधनों के बावजूद छात्रों ने शिक्षकों के साथ मिलकर ईमानदारी के साथ पढ़ा। इसी का परिणाम है कि रिजल्ट में मामूली सुधार हुआ है।

ईस्ट सिंहभूम टॉप 10

1. राजेश हांसदा : 479 : सिदो कान्हू शिक्षा निकेतन हाई स्कूल, डिमना

2. निकिता कुमार : 478 : सेंट मेरीज हिन्दी हाई स्कूल, बिष्टुपुर

3. बुल्टी गोराई : 476 : रामकृष्ण मिशन लेडी इंदर सिंह हाई स्कूल, जमशेदपुर

4. साथी घटवारी : 475 : मनुसमुडि़या हाई स्कूल, मनुसमुडि़या

5. विपुल कुमार महतो : 474 : बीडीएसएलएस विद्या मंदिर हाई स्कूल, मुसाबनी

6. आकांक्षा कुमारी : 472 : बाल विकास विद्या मंदिर हाई स्कूल, जमशेदपुर

6. मोहित कुमार साव : 472 : बीडीएसएलएस विद्या मंदिर हाई स्कूल, मुसाबनी

6. लखींद्र मुर्मू : 472 : कोकपाड़ा हाई स्कूल, कोकपाड़ा

7. मो। रिजवान : 471 : दक्षिण सोले आदिवासी हाई स्कूल

7. तब्सुम आफरीन : 471 : जमशेदपुर हाई स्कूल, जमशेदपुर

8. अभिनंदन कुमार : 470 : बीडीएसएलएस विद्या मंदिर हाई स्कूल, मुसाबनी

8. पूजा पातर : 470 : मानुसमुडि़या हाई स्कूल, मानुसमुडि़या

8. सुष्मा मोदक : 470 : मानुसमुडि़या हाई स्कूल, मानुसमुडि़या

8. मुनमुन नायक : 470 : सेंट मेरीज हिन्दी हाई स्कूल, बिष्टुपुर

9. ¨प्रस कुमार : 469 : सेंट जोसेफ हाई स्कूल, गोलमुरी

9. हर्ष कुमार मिश्रा : 469 : सेंट मेरीज ¨हदी हाई स्कूल, बिष्टुपुर

10. श्रेया दास : 468 : सेंट जोसेफ हाई स्कूल, गोलमुरी

10. नेहा कुमार गुप्ता : 468 : सेंट मेरीज ¨हदी हाई स्कूल, बिष्टुपुर

10. शिवम सोय : 468 : सेंट मेरीज ¨हदी हाई स्कूल, बिष्टुपुर

Posted By: Inextlive