जमशेदपुर : वर्ष 1967 में जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र को दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में बांट दिया गया था। उसी समय जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र को आकार दिया गया। अलग होने के बाद हुए चुनाव में यहां से पांच बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी जीते तो कांग्रेस ने तीन बार चुनाव जीतने में कामयाबी पाई। जमशेदपुर पश्चिम से भारतीय जनता पार्टी का खाता 1985 में खुला, जब भारतीय जनता पार्टी ने मृगेंद्र प्रताप सिंह को मैदान में उतारा। मृगेंद्र प्रताप सिंह मो। शमसुद्दीन को हराकर जमशेदपुर पश्चिम से भाजपा के पहले विधायक बने। इस तरह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के इतिहास में मृगेंद्र प्रताप सिंह एकमात्र विधायक रहे जो तीन बार यहां से चुनाव जीतने में कामयाब हुए। सिंह ने 1985 के बाद 1995 में झामुमो प्रत्याशी मो। हसन रिजवी को तथा 2000 में कांग्रेस प्रत्याशी मो। शमसुद्दीन खान को हराकर जीत का रिकार्ड कायम किया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी सरयू राय ने 2005 तथा 2014 में जीत दर्ज की।

1967 में दो भाग

दूसरी ओर 1967 में जमशेदपुर विधानसभा को दो भाग में बांटने के बाद हुए चुनाव में पहली जीत कांग्रेस पार्टी की हुई। जिसमें कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी छोटेलाल व्यास ने सीपीआई के प्रत्याशी सुनील मुखर्जी को 8881 मतों से हराया। इस तरह छोटे लाल व्यास ने कांग्रेस का खाता खोला, इसके बाद कांग्रेस पार्टी के मो। समशुद्दीन खान 1980 में तथा 2009 में बन्ना गुप्ता (कांग्रेस) ने जीत दर्ज की।

-----------

जमशेदपुर पश्चिम से अब तक बने विधायक

1967 - छोटेलाल व्यास (कांग्रेस पार्टी)

1972 - राम अवतार सिंह (सीपीआई)

1977 - मो। अयूब खान (जनता पार्टी)

1980 - मो। शमसुद्दीन (कांग्रेस पार्टी)

1985 - मृगेंद्र प्रताप सिंह (भाजपा)

1990 -मो। हसन रिजवी (झामुमो)

1995 - मृगेंद्र प्रताप सिंह (भाजपा)

2000 - मृगेंद्र प्रताप सिंह (भाजपा)

2005 - सरयू राय (भाजपा)

2009 -बन्ना गुप्ता (कांग्रेस)

2014 - सरयू राय (भाजपा)

Posted By: Inextlive