झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदजी टाटा की प्रतिमा के पास मौन धरना पर बैठ गए.


जमशेदपुर (ब्यूरो): मंत्री का आरोप है कि टाटा स्टील के अधिकारियों ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा का अपमान किया। इससे पहले बन्ना गुप्ता ने बिष्टुपुर पोस्टल पार्क में जमशेदजी नसरवानजी टाटा की प्रतिमा के पास प्रार्थना की, टाटा जी की प्रतिमा को पानी और गंगाजल से धोया, फिर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद उन्होंने मुंह में काला कपड़ा बांध कर हाथ में तख्ती ली और टाटा जी के प्रतिमा के नीचे मौन धरना पर बैठ गए। एक घंटा बैठने के बाद उन्होंने धरना खत्म किया।
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि टाटा स्टील द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर की गई गलतियों को सुधारने के लिए वे यहां आए। श्री गुप्ता ने कहा कि मुझे पता है कि अपने अधिकारियों की सोच पर आज जमशेद जी टाटा की आत्मा भी रो रही होगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी बाहर से आये हैं तो उन्हें भगवान बिरसा का ख्याल कैसे रहेगा? उन्होंने ईश्वर से मैं टाटा स्टील के अधिकारियों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना भी की। मंत्री ने कहा था


सोमवार को मंत्री बन्ना गुप्ता ने बयान जारी कर कहा था कि टाटा स्टील के संस्थापक दिवस के दिन पूरे शहर को सजाया जाता हैं, लाइटिंग की जाती हैं, कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं, न्यूज पेपर से लेकर सोशल मीडिया तक शुभकामनाएं प्रेषित की जाती है, लेकिन झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर टाटा स्टील द्वारा कोई शुभकामनाएं किसी न्यूज या सोशल मीडिया पर प्रेषित नहीं की गई है।

Posted By: Inextlive