RANCHI: राजधानी में कोरोना के मरीजों की संख्या में अचानक से बढ़ोतरी हो गई है। ऐसे में जाहिर है कि नगर निगम की टेंशन भी बढ़ जाएगी। यह देखते हुए रांची नगर निगम ने वार्डो में सैनिटाइजेशन को लेकर प्लान तैयार किया है। इसके तहत 15 नई मशीनें शुक्त्रवार से सिटी में सैनिटाइजेशन के लिए लगा दी जाएंगी। ये मशीनें नगर निगम के टैंकर और थर्मल फॉगिंग वाले टेंपो में लगाई जाएंगी, जिससे कि केमिकल का छिड़काव तेजी से होगा और ज्यादा एरिया को एक दिन में कवर किया जा सकेगा। अब देखना यह होगा कि रांची नगर निगम का यह प्लान कितना सफल हो पाता है।

पार्षदों की सलाह पर प्लान

लिमिटेड सोर्स होने के कारण नगर निगम सैनिटाइजेशन का काम तेजी से नहीं कर पा रहा है। ऐसे में कई पार्षदों ने नगर आयुक्त को फायर फाइटिंग डिपार्टमेंट से मदद लेने की सलाह दी है, जिससे की आग बुझाने वाली गाडि़यों से सैनिटाइजेशन का काम किया जा सकता है। इसके लिए नगर निगम को केवल केमिकल, ब्लीचिंग और तेल उपलब्ध कराने की जरूरत पड़ेगी। फायर फाइटिंग के स्टाफ अपने तरीके से काम करेंगे तो जल्दी सैनिटाइजेशन का काम हो सकेगा। इसके बाद ही नगर आयुक्त ने नया प्लान तैयार किया है।

क्या है सैनिटाइजेशन प्लान

-6 ट्रैक्टर, दो कोल्ड फॉगिंग मशीन

-एक डिसील्टिंग मशीन

-14 वार्ड को एक दिन में किया जा रहा कवर

-15 मशीनों का दिया गया आर्डर

-टैंकर और फॉगिंग टेंपो में किया जाएगा इंस्टाल

-वार्ड को हर दिन किया जाएगा सैनिटाइज

-7-8 सौ कैंपस को सैनिटाइज करने का टारगेट

-मई तक सैनिटाइजेशन का चलेगा काम

जल्द ही नई व्यवस्था लागू होगी। इसके बाद से हमलोग सभी एरिया में सैनिटाइजेशन का काम कर सकेंगे। अगर प्लान ठीक रहा तो हर घर को मई तक आठ बार सैनिटाइज किया जाएगा। फिलहाल मशीनों को दुरुस्त कर काम तेज किया जा रहा है ताकि हर वार्ड को भी कवर किया जा सके।

-मनोज कुमार, नगर आयुक्त, आरएमसी

Posted By: Inextlive