जमशेदपुर : कोरोना मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को छह हजार 995 लोगों की जांच हुई। इसमें नौ संक्रमित मिले। गुरुवार को मरीजों की संख्या घटकर एक तक पहुंच गई थी लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर से बढ़ गई। बीते एक सप्ताह का आंकड़ा देखा जाए तो मरीजों की संख्या में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जिले में अभी तक कुल 51 हजार 759 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

लोगों का लिया गया सैंपल

पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से शुक्रवार को कुल छह हजार 676 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रिपोर्ट रविवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक कुल 12 लाख दो हजार 503 लोगों का नमूना लिया जा चुका है। शहर के विभिन्न प्रखंडों से शुक्रवार को कुल छह मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 50 हजार 668 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.91 प्रतिशत है।

866 लोगों ने ली वैक्सीन की दूसरी डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को कुल 531 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, 866 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल पांच लाख 91 हजार 78 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली है। वहीं, एक लाख 92 हजार 60 लोगों ने दूसरी डोज ली है।

किस क्षेत्र में कितने मिले पॉजिटिव

क्षेत्र : पॉजिटिव

कदमा : 01

मानगो : 03

टेल्को : 02

बहरागोड़ा : 01

साकची : 01

पोटका : 01

अर्बन और रूरल एरिया में स्पेशल वैक्सीनेशन कैंपेन आज से

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के अर्बन और रूरल एरिया में शनिवार को स्पेशल वैक्सीनेशन कैंपेन चलाया जाएगा। वैक्सीनेशन कोषांग के वरीय प्रभारी सह एसडीएम धालभूम संदीप कुमार मीणा ने बताया कि राज्य स्तर से पर्याप्त मात्रा में जिले में वैक्सीन की आपूर्ति की गई है। ऐसे में जिला प्रशासन का प्रयास है कि वैसे लाभुक जिनका दूसरा डोज लंबित है उन सभी का शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स को सक्रिय करते हुए टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही टीका केंद्रों पर प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों को ससमय कार्यस्थल पर उपस्थित रहने तथा बगैर पूर्व सूचना दिये अनुपस्थित पाये जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई की चेतावनी दी है। अभियान को सफल बनाने के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्र मिलाकर कुल 78 सेंटर बनाए गए हैं। शहरी क्षेत्र में कुल 22 सेंटर के माध्यम से 45 से अधिक उम्र वालों को कोविशील्ड की दूसरी डोज दी जाएगी। उक्त 22 सेंटर में से 17 में वॉक इन तथा पांच सेंटर में ऑनलाइन स्लॉट बु¨कग से लाभुकों को टीका दिया जाएगा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में 56 जगहों पर 18 से 44 व उम्र 45 से अधिक लोगों को टीका वॉक इन मोड में दिया जाएगा।

Posted By: Inextlive