छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) 11 जून को एग्रिको मैदान में महारैली करने जा रहा है। इसमें झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी तो रहेंगे ही, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आएंगे। मंगलवार को पार्टी के केंद्रीय महासचिव अभय सिंह ने यह जानकारी दी। काशीडीह में हुई जिला कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए अभय ने महारैली को सफल बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष बबुआ सिंह ने कहा कि यह रैली झारखंड में पूर्ण शराबबंदी और 86 बस्ती के मालिकाना हक की मांग को लेकर की जा रही है। महारैली को झाविमो ने चुनौती के रूप में लिया है, लिहाजा इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी मंडल के प्रभारी बनाए गए हैं। आंदोलन की रणनीति ऐसी होगी कि पार्टी झारखंड सरकार को शराब बिक्री का निर्णय वापस लेने के लिए मजबूर कर देगी। अभय सिंह ने कहा कि इससे पहले 27 मई को सरायकेला-खरसावां जिला, जमशेदपुर महानगर व जमशेदपुर ग्रामीण की संयुक्त बैठक जमशेदपुर में होगी। इसमें पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष विनोद शर्मा भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में जटाशंकर पांडेय, राहुल सिंह, पप्पू सिंह, डिंपल सिंह, विद्युत साव, सुनील सिंह, सूर्यकांत झा, ललन चौहान, रीना चौधरी, इमरान खान, सुमित श्रीवास्तव, सत्येंद्र पासवान, शेखर राव, भूषण दीक्षित, घनश्याम साहू, मिठु सरकार, सरिता दास, ममता वर्मा, यशोदा देवी, कांची लोहार, नवीन मुर्मू समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Posted By: Inextlive