जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर कोविड 19 संक्रमण से बचाव के लिए जिन्होंने डबल डोज ले लिया है उन्हें रैपिड एंटीजन टेस्ट (रैट) टेस्ट से राहत दी जा रही है लेकिन इसके लिए उन्हें डबल डोज का प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है।

टाटानगर स्टेशन पर दूसरे राज्यों से आए यात्रियों का 15 अप्रैल से स्वास्थ्य विभाग व सिविल डिफेंस द्वारा हर दिन कोविड जांच किया जा रहा है। वैक्सीन लेने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अब टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों के दो लाइन लगवाए जा रहे हैं। इसमें एक लाइन उन यात्रियों के लिए है जिन्होंने एक या वैक्सीन का एक भी डोज नहीं लिया है जबकि दूसरा लाइन वैक्सीन का दोनो डोज ले चुके यात्रियों का लगवाया जा रहा है। जिन यात्रियों ने वैक्सीन का दोनो डोज ले चुके हैं उन्हें इसका प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है। जिसे दिखाने के बाद उन्हें रैट टेसट से राहत दी जा रही है। स्टेशन पर कार्यरत स्वास्थ्य विभाग टीम के सदस्यों का कहना है कि डबल डोज लेने वाले यात्रियों का भी पहले कोविड टेस्ट किया जाता था लेकिन ऐसे यात्री हमेशा निगेटिव ही मिले हैं। टेस्ट नहीं करने से ऐसे यात्रियों की जांच में लगने वाला समय और किट की भी बचत होती है।

पकड़ाए कई पैसेंजर्स

रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान कुछ यात्री ऐसे भी मिलते हैं जो दावा करते हैं कि उन्होंने वैक्सीन का दोनो डोज ले चुके हैं। जब सर्टिफिकेट मांगा जाता है तो दूसरे दोस्त का दिखाते हैं लेकिन यात्रा के लिए आधार कार्ड मांगने पर खुलासा हो जाता है। सिर्फ जांच से बचने के लिए कुछ यात्री इस तरह की तरीका अपनाते हैं जो गलत है।

145 यात्रियों की हुई जांच

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को सुबह व शाम, दो पालियों में 145 यात्रियों की कोविड जांच की गई लेकिन एक भी यात्री पॉजिटिव नहीं मिला। टानगर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को दो यात्री कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद से स्टेशन पर सिविल डिफेंस व स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सर्तकता बढ़ा दी है। यात्रियों में भगदड़ न हो इसके लिए सिविल डिफेंस के जवान मुस्तैद रहे। सुबह में साउथ बिहार, गीतांजलि, अहमदाबाद और शाम में नई दिल्ली से आने वाले यात्रियों का कोविड जांच किया गया।

Posted By: Inextlive