JAMSHEDPUR: कदमा थाना क्षेत्र रामनगर रोड नंबर तीन के जयंती अपार्टमेंट बी ब्लॉक फ्लैट निवासी नर्स अनीता कुमारी की गला रेतकर हत्या की गई थी। हत्या का साक्ष्य छुपाने को शव को जलाने का प्रयास भी किया गया था। उसके छाती और पीठ पर भी जख्म के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने युवती के भाई मनोज कुमार शर्मा के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का एक मामला थाने में दर्ज कर कर लिया है। भाई ने मृतका के प्रेमी पर हत्या की शंका जाहिर की है।

बंद फ्लैट से शव बरामद

गौरतलब है अनिता शर्मा का शव पुलिस ने उसके बंद फ्लैट से गुरुवार देर रात बरामद किया गया था। उसके सिर के बाल जले हुए थे। गला से खून निकल रहा था। अर¨वद कुमार की सूचना पर ही पुलिस ने फ्लैट से शव बरामद किया था। वह घर में अकेली रहती थी। हत्या में परिचित के ही संलिप्तता सामने आ रही है.पंचनामा के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके माता-पिता और भाई परसुडीह के रहने वाले हैं, जो हत्या की जानकारी पर घटनास्थल पर पहुंचे थे।

जांच को फॉरेंसिक लैब भेजा

मृतका के भाई मनोज कुमार शर्मा ने कहा उसे यह पता नहीं था कि बागबेड़ा कालोनी रोड नंबर छह के अर¨वद कुमार सिंह बीते छह सालों से बहन के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहा था। हाल ही में उन लोगों की इसकी जानकारी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक चाकू, गैस लाइटर, मोबाइल, युवती के जले कपड़े समेत कुछ अन्य प्रदर्श शुक्रवार को बरामद किए। आशंका व्यक्त की जा रही कि घटनास्थल से बरामद चाकू से ही हत्यारे ने अनीता का गला काटकर हत्या की होगी। वहीं पुलिस ने शुक्रवार को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब के दो पदाधिकारी को घटनास्थल पर बुलाया था। जहां पदाधिकारियों ने घटनास्थल से ¨फगर¨प्रट, चाकू, गैस लाइटर समेत अन्य सामान को जप्त कर जांच के लिए रांची स्थित फॉरेंसिक लैब भेज दिया है। अनीता शर्मा के साथ बीते छह सालों से लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाला अर¨वद कुमार सिंह पूर्व से शादीशुदा है। साथ ही उसके दो बच्चे भी हैं जिनमें बेटे की उम्र 16 साल और बेटी की उम्र 14 साल है। अर¨वद सिंह के शादी के 20 साल हो चुके हैं।

तभी तोड़ लिया था नाता

वहीं युवती के भाई मनोज शर्मा का कहना है कि 19 साल की उम्र में जब उसकी बहन अनिता परसुडीह क्षेत्र के बावनगोड़ा स्थित स्कूल में पढ़ाती थी, तभी उसने उसी स्कूल के शिक्षक सुनिल सिंह के साथ लव मैरेज कर लिया था। जब यह बात परिवार वालों को पता चली तो परिवार के लोगों ने उससे नाता तोड़ लिया था। बीते छठ पर्व के समय बहन से उसकी मुलाकात बागबेड़ा में हुई थी। अनीता साकची स्थित भारत फाइनांस कंपनी में काम करती थी। उसी कंपनी में अर¨वद कुमार सिंह भी काम करता था। एक ही कंपनी में काम करने से अर¨वद की अनीता से दोस्ती हो गई। जिसके बाद अनीता उसके साथ बीते 6 सालों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मृत युवती अनिता शर्मा के परिवार वालों को समझ में नहीं आ रहा है कि किचेन में अनिता औंधे मुंह पड़ी हुई थी। स्वजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

किया गया अंतिम संस्कार

शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने युवती के शव को परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट में किया। मगर अंतिम संस्कार में युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाला प्रेमी अर¨वद कुमार सिंह नहीं पहुंचा था जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था। अनीता कुमारी ब्रम्हानंद अस्पताल में नर्स का काम करने के साथ अतिरिक्त समय में निजी कंपनी का काम करती थी।

परिचित ने ही की हत्या

कदमा थाना की पुलिस मान रही है कि अनीता की हत्या में परिचित ही शामिल है। उसने ही उसकी हत्या की है। हत्यारे की गिरफ्तारी से ही हत्या के कारण का खुलासा हो सकता है। हत्यारे की शिनाख्त को पुलिस प्रयास कर रही है मामले मे तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है। गुरुवार को सुबह वह फ्लैट में देखी गई थी। पुलिस फ्लैट और आस-पास लगी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है, ताकि हत्यारे की शिनाख्त हो सके। उसके घर आने-जाने और मिलने-जुलने वालों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Posted By: Inextlive