Jamshedpur: इस बार इलेक्शन में महिलाएं निर्णायक भूमिका अदा करने वाली हैं. बात जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र की करें तो यहां कुल वोटर्स का करीब 48 परसेंट महिलाएं हैं. इनका वोट जिस केंडिडेट के पाले में गया उसकी जीत पक्की है.

मुश्किल है रुख का पता लगाना
जमशेदपुर लोकसभा कांस्टिट्यूअंसी में महिला वोटर्स की संख्या साढ़े सात लाख से ज्यादा है, लेकिन ये वोट किसे मिलेंगे और इनकी संख्या क्या होगी इसका अंदाजा बेहद मुश्किल है। अगर पिछले छह लोकसभा इलेक्शन्स में महिलाओं के वोटिंग ट्रेंड पर नजर डालें, तो ये कहना मुश्किल है कि आने वाले इलेक्शन में इनका क्या रुख होगा। 1996 में लोकसभा इलेक्शन में जमशेदपुर कांस्ïिटट्यूअंसी में महिलाओं का पोलिंग परसेंटेज करीब 50.92 था, जो 1999 के इलेक्शन में घटकर 44.22 हो गया। 2004 जेनरल इलेक्शन में महिलाओं के पोलिंग परसेंटेज में करीब सात परसेंट का इजाफा हुआ, लेकिन अगले लोकसभा इलेक्शन में पोलिंग परसेंटेज 51.22 से घटकर 47.53 हो गया। अगर पिछले लोकसभा इलेक्शन्स को देखते हुए इस बार भी महिलाओं का पोलिंग परसेंटेज करीब 50 परसेंट मानें, तो महिलाओं के करीब 3 लाख 77 हजार वोट निर्णायक साबित हो सकते हैैं।

जागरूक हुई हैं महिलाएं
महिलाओं के वोटिंग परसेंटेज के मामले में यूं को जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र की स्थिति कुछ खास अच्छी नहीं कही जा सकती,  लेकिन पिछले कुछ इलेक्शन में स्थिति में काफी सुधार हुआ है। 2009 लोकसभा इलेक्शन में जमशेदपुर लोकसभा कांस्टिट्यूअंसी में महिलाओं का वोटिंग परसेंटेज सिर्फ 47.53 था, लेकिन 2011 बाई-इलेक्शन में पोलिंग परसेंटेज में काफी सुधार हुआ। बाई-इलेक्शन में करीब तीन लाख से ज्यादा महिलाओं ने अपने वोटिंग राइट का इस्तेमाल किया और महिलाओं का पोलिंग परसेंटेज बढक़र 50.19 हो गया। 1991 में हुए लोकसभा इलेक्शन से लेकर अब तक जमशेदपुर लोकसभा कांस्टिट्यूअंसी में महिला वोटर्स की संख्या करीब तीन लाख बढ़ी है। 1991 में लोकसभा क्षेत्र में करीब चार लाख 58 हजार थी, जो इस बार बढक़र करीब सात लाख 55 हजार हो गयी है।

 

Report by: abhijit.pandey@inext.co.in

 

Posted By: Inextlive