सरकार खुले में शौच की रोकथाम करने का प्रयास कर रही है लेकिन मानगो नगर निगम में शौचालय होने के बावजूद लोग उसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं. इसका कारण है उस शौचालय में तालाबंद रहना.


जमशेदपुर (ब्यूरो): एक तरफ शहरी निकायों के प्रतिनिधि स्वच्छ शहर के नाम पर अवार्ड हासिल कर रहे हैं वहीं हकीकत बिल्कुल अलग है। यहां हम मानगो नगर निगम क्षेत्र की बात कर रहे हैं। यहां गोकुलनगर में शौचालय तो बना है, लेकिन आरोप है कि वह पिछले 2 वर्षों से बंद पड़ा है। इस कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है।दो साल से बंद है टॉयलेट


स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने मानगो नगर निगम में लगातार शिकायत की, लेकिन इसका कोई परिणाम नहीं निकला। कहा जब उनका धैर्य जवाब दे गया, तब उन्होंने विरोध-प्रदर्शन करने का रास्ता अख्तियार किया। उन्होंने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर अपनी परेशानी से अवगत कराया। लोगों का कहना है कि गोकुल नगर में रोज कमाने खाने वाले लोग अधिक रहते हैं। सभी के घर में शौचालय की व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते शौच करने हेतु पहाड़ और नाले में जाना पड़ता है। उन्होंने हर रोज शौचालय के खुलने का इंतजार रहता है, लेकिन दो वर्ष हो गए, आज तक नहीं खुला।नाले के पानी का हो रहा उपयोग

इसी तरह गोकुल नगर का डीप बोरिंग भी दो महीने से खराब पड़ा हुआ है। नाले के पानी से लोगों की दिनचर्या चल रही है। स्वच्छता सर्वेक्षण में मानगो के पिछडऩे के कारण लोग आज आक्रोशित हो गए और विरोध कर दिया। उनका कहना है कि शौचालय बंद रहने के कारण क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। लोगों का कहना था कि यही कारण है कि मानगो के लोगों की नाक दिल्ली में कट गई।शौचालय बंद नहीं है। वहां बोरिंग खराब होने के कारण बंद रखा गया है, ताकि गंदगी न हो। एक दो दिन में बोरिंग को ठीक कराकर शौचालय को सुचारु कर दिया जाएगा।दीपक सहाय, कार्यपालकर पदाधिकारी, मानगो नगर निगमअगर एक सप्ताह के अंदर शौचालय आम लोगों के लिए शुरू नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों के साथ उपायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही बंद शौचालय की तस्वीर खींच कर प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा।

Posted By: Inextlive