छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: साकची के रिफ्यूजी कॉलोनी में पॉलीथिन बैग बनाने का कारखाना पकड़ा गया है। इस कारखाने में दो मशीनों के जरिए रोज कई कुंतल पॉलीथिन बैग का उत्पादन होता है। जमशेदपुर अक्षेस के विशेष अधिकारी संजय कुमार ने सूचना मिलने पर इस कारखाने में छापामारी की।

पांच बोरा पॉलीथिन जब्त

यहां से पॉलीथिन बैग बनाने की दो मशीन, 1500 किलोग्राम प्लास्टिक दाना, 75 किलो हैंडल युक्त पॉलीथिन और कई क्विंटल बिना हैंडल के पॉलीथिन बैग बरामद हुए हैं। जेएनएसी के विशेष अधिकारी ने नमूने के तौर पर पांच बोरा पॉलीथिन जब्त कर ली है। बाकी सारा सामान सील कर कारखाना मालिक की जिम्मेदारी पर ही वहीं छोड़ दिया गया है। मामले में कार्रवाई के लिए जमशेदपुर अक्षेस के विश्ेाष अधिकारी ने नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह से मंतव्य मांगा है। मंतव्य आने के बाद कारखाना मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा सकती है।

गोपनीय सूचना पर कार्रवाई

पॉलीथिन बैग बनाने के इस प्लांट पर गोपनीय सूचना पर कार्रवाई की गई। शाम पांच बजे जब विशेष अधिकारी ने यहां छापा मारा। पहले तो मालिक रविवार को कारखाना बंद होने की बात कह कर चाबी देने से इंकार करता रहा। इस पर विशेष अधिकारी ने साकची थाने को फोन किया। साकची थाने की पुलिस के पहुंचने के बाद कारखाना खुला। कारखाने में घुसते ही जमशेदपुर अक्षेस के अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। यहां पॉलीथिन बैग का भंडार था। सिटी मैनेजर रंजन पांडेय और साकची थाना के एएसआई वी प्रसाद ने जब्ती सूची तैयार की है।

चल रहा था अवैध तरीके से

रिफ्यूजी कॉलोनी में पॉलीथिन बैग बनाने के इस कारखाने के मालिक ने जमशेदपुर अक्षेस से ट्रेड लाइसेंस भी नहीं लिया था। इस वजह से ये कारखाना अवैध तरीके से चल रहा था। मालिक का दुस्साहस ये कि जमशेदपुर अक्षेस की चेतावनी के बाद भी पॉलीथिन बैग का निर्माण यहां किया जा रहा था।

Posted By: Inextlive