अल-कबीर पॉलिटेक्निक में पुरस्कार वितरण और विदाई समारोह का आयोजन किया गया.


जमशेदपुर (ब्यूरो): अल-कबीर पॉलिटेक्निक परिसर में आज पुरस्कार वितरण सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर आजादी के अमृत उत्सव के तहत विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया गया। इसके तहत कबड्डी, रस्साकशी, 100 मीटर दौड़, अमृत महोत्सव प्रश्नोत्तरी के सफल विद्यार्थियों के साथ-साथ विश्व वानिकी दिवस, अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस, वार्षिक पत्रिका &कैनवास-2021&य का प्रकाशन जैसी गतिविधियों के 75 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।सफलता का मंत्र बताया पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक शाहिद अनवर ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के मूल मंत्रों से अवगत कराया। इस अवसर पर प्राचार्य वारिस सरवर इमाम ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया एवं निरंतर सृजनात्मक कार्यों में लगे रहने की सलाह दी। समारोह का संचालन अभिषेक कुमार, बलराम मुखी एवं नसरीन जहां ने किया।विदाई समारोह आयोजित


दूसरी ओर अंतिम वर्ष (2019 बैच) के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने अपने वरिष्ठ बैच के विद्यार्थियों के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। प्राचार्य वारिस सरवर इमाम ने सभी विभागों के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह, कैनवास-2021 (वार्षिक पत्रिका) एवं ईयर बुक प्रदान की। अपने अभिभाषण में उन्होंने विद्यार्थियों को आने वाले कल के लिए सदैव जागरूक रहने को कहा।

इंटक प्रखंड प्रभारी नियुक्त जमशेदपुर महानगर इंटक की एक बैठक बिरसानगर कैंप कार्यालय में हुई। इस बैठक में 8 प्रखंडों के प्रभारी की नियुक्ति की गई। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह 'राजू' ने कहा कि जमशेदपुर मजदूरों की नगरी है, यहां स्थायी मजदूरों से ज्यादा अस्थायी मजदूरों की संख्या है। उन्होंने कहा कि कई ऐसी समस्याएं हैं, जो प्रखंड अध्यक्षों के द्वारा हम लोगों तक पहुंचेगी, जिसके समाधान का पूरा प्रयास होगा। प्रखंड प्रभारियों की सूची जगदीश महतो और आनन्द कुमार को सिदगोड़ा, सोनी सिंह, सुमित अग्रवाल, मनीष सिन्हा को गोविंदपुर, चन्दा सिंह और देव कुमार को साकची, सरदार रंजीत सिंह और रवि तिर्की को टेल्को, रौशन सिंह और रजनीकांत मिश्रा को बर्मामाइंस, रवि उपाध्याय और संतोष कुमार सिंह को मानगो, डीएन पांडे और मो। इस्माइल को गोलमुरी और मिलन सरकार और मो। नसीम को आजाद नगर का प्रभारी बनाया गया है। श्री राजू ने इन प्रखंड प्रभारियों को 15 दिनों के अंदर हर प्रखंड में बैठक कर अपनी रिपोर्ट जमा करने को कहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बाकी प्रखंड के भी प्रभारियों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

Posted By: Inextlive