संस्कार भारती की झारखंड प्रांतीय बैठक का आयोजन


जमशेदपुर (ब्यूरो) : संस्कार भारती की झारखंड प्रांतीय बैठक का आयोजन हुआ। संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बांसुरी वादक पंडित चेतन जोशी ने देवघर स्थित अंजुला मेंशन के सभाकक्ष में आयोजित झारखंड प्रांतीय दो दिवसीय सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज युवा वर्ग जागरूक हो गया है। वे बाहरी संस्कृति के प्रभाव का प्रतिकार कर रहे हैं पंडित चेतन जोशी ने प्रतिकार के उपाय भी सुझाए। उन्होंने कहा कि विदेशी खान-पान, रहन-सहन एवं कलाओं के प्रदर्शन पर भारत में प्रतिबंध लगा कर और भारतीय कलाओं को बढ़ावा देकर बाहरी संस्कृति का प्रतिकार किया जा सकता है।वार्षिक प्रतिवेदन दिया
सभा में जमशेदपुर महानगर इकाई की अध्यक्ष डॉ। रागिनी भूषण, मंत्री विजय भूषण, प्रांतीय नाट्य विधा सह प्रमुख अनिता सिंह, कोषाध्यक्ष अरूणा झा एवं सह मंत्री अरूणा भूषण उपस्थित रहीं जमशेदपुर महानगर इकाई के मंत्री विजय भूषण ने अपना वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई द्वारा कला, साहित्य, रंगमंच और सामाजिक क्षेत्र में किए गए विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही आगामी सत्र में पूर्वी सिंहभूम के साहित्यकारों एवं कलाकारों का परिचय संकलन कर पुस्तिका का प्रकाशन करने, जिले के कलाकारों को मंच प्रदान करने हेतु जिला कला साधक संगम का आयोजन करने, नाट्य कला, मूर्तिकला, चित्रकला एवं नृत्य कला के कलाकारों को प्रशिक्षित करने हेतु प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने और लोक कला के कलाकारों को मंच प्रदान करने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने का लक्ष्य रखा। कोषाध्यक्ष श्रीमती अरूणा झा ने वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।ये थे मौजूद मौके पर जमशेदपुर इकाई के अध्यक्ष डॉ रागिनी भूषण एवं मंत्री विजय भूषण ने मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मंत्री व अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बांसुरी वादक पंडित चेतन जोशी को नाट्य उत्सव का स्मृति चिन्ह और स्मारिका संस्कार की प्रति देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संस्कार भारती के क्षेत्र प्रमुख संजय कुमार चौधरी, झारखंड प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ सुशील कुमार अंकन उपाध्यक्ष राकेश रमण 'रार, मंत्री नीरज श्रीधर 'स्वर्गीय, देवघर इकाई के संरक्षक दिलीप कुमार सिंह, अध्यक्ष अंजनी कुमार मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष संजय मालवीय, उपाध्यक्ष श्रीराम सेवक सिंह गुंजन, प्रेम केशरी, पवन टंकोरिया, राकेश राय के अलावे देवघर के विधायक सहित अन्य मौजूद थे। इस आयोजन में देवघर इकाई के अध्यक्ष अंजनी मिश्रा, मंत्री अभिषेक सूर्या, संजय मालवीय, देवघर इकाई के उपाध्यक्ष विजय राज सोलंकी, ऋषभ कुमार की सक्रिय भूमिका रही।

Posted By: Inextlive