छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: रेलवे लोको राम मंदिर के 42वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर चल रहे तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों का समापन रविवार को हो गया। सुबह गणपति पूजा के बाद सामूहिक सत्यनारायण पूजा हुई। पूजा सुबह दस बजे प्रारंभ हुई और डेढ़ बजे दिन तक चली। इसमें 121 दंपतियों ने भाग लिया। सभी भक्तों के सामने भगवान सत्यनारायण की तस्वीर एवं पूजन सामग्री थी।

पूजा-अर्चना करवाई गई

पंडित उमा महेश्वर शर्मा ने सत्यनारायण का पाठ पढ़ा और पूजा-अर्चना करवाई। पूजन कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश से आये प्रसाद शर्मा, यदुनाथ शर्मा, अखिलेश शर्मा, हरि शर्मा, प्रकाश शर्मा, स्थानीय पुजारी शुभम भागर्व, लड्डू भागर्व का योगदान भी सराहनीय रहा। पूजा में यजमान के रूप में एनवीआर मूर्ति, राजशेखर राव, आरएसएन राजू व एन मूर्ति सपत्‍‌नीक उपस्थित थे। इस पूजा में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, बिष्टुपुर राम मंदिर के महासचिव एसवी दुर्गा प्रसाद सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। यहां धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन तीन फरवरी से हो रहा था।

रही महत्वपूर्ण भूमिका

इन कार्यक्रमों के सफल संचालन में मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष मनोज शर्मा, महासचिव बी केशव राव, कोषाध्यक्ष वीके रेड्डी, कार्यकारी अध्यक्ष एम गोविंद राव, संरक्षक केएन मूर्ति, जी श्रीनिवास राव के अलावा हरीश कुमार, संतोष कुमारी, बासी, भोला, लोकेश, प्रधन, बिनोद शर्मा, संतोष पासवान, श्रीधर राव, राजेश शर्मा, केशव, संतोष कुमार सहित कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Posted By: Inextlive