आज से कई चीजें होंगी महंगी
JAMSHEDPUR: ख्0क्भ्-क्म् के आम बजट का असर बुधवार से लोगों को दिखना शुरू हो जाएगा। सर्विस टैक्स क्ख्.फ्म् परसेंट से बढ़कर क्ब् परसेंट हो जाने से खाना-पीना, एयर टिकट, रेल टिकट, फोन का बिल, ब्यूटी पार्लर, कूरियर जैसी कई सेवाएं के लिए अब जेब से ज्यादा रकम ढीली करनी होगी। हालांकि फरवरी में बजट पेश होने के बाद लोगों को इस बात की जानकारी है, लेकिन अब जेब पर इसका असर पड़ने वाला है।
नोटिफिकेशन के बाद लागू होगा नया सर्विस टैक्स सर्विस टैक्स में बढ़ोत्तरी तो कर दी गई है पर थोड़े दिनों तक लोग राहत की सांस ले सकते हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट रमाकांत गुप्ता ने कहा की नया सर्विस टैक्स गवर्नमेंट द्वारा नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद लागू होगा। उन्होंने कहा कि तब तक लोगों को पुराना सर्विस टैक्स ही देना होगा। महंगी होंगी चीजेंनए फाइनांशियल इयर में कई चीजों के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। ये हैं रोजमर्रा की जरूरत की कुछ जरूरी गुड्स और सर्विसेज जिनके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे
-बिजनेस और एग्जीक्यूटिव क्लास एयर ट्रेवल -सिगरेट और दूसरे टोबैको प्रोडक्ट्स -सीमेंट -प्लास्टिक बैग्स -एरेटेड, फ्लेवर्ड ड्रिंक्स, मिनरल वाटर -बाहर खाना -सिनेमा टिकट -इलाज -जिम -फोन बिल -ब्यूटी पार्लर सर्विस -रेल टिकट -वाईफाईसर्विस टैक्स की नई दर नोटिफिकेशन जारी होने की बाद लागू होंगी। तब तक लोगों को पुराना सर्विस टैक्स ही देना होगा। सर्विस टैक्स बढ़ने से आम जरूरत की कई सेवाएं महंगी होंगी।
-रमाकांत गुप्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट सर्विस टैक्स बढ़ने से रोजमर्रा की जरूरत की कई सेवाओं के लिए ज्यादा पे करना पड़ेगा। महीने के अंत तक घर के बजट पर इसका बड़ा असर दिखाई देगा। विभा शुक्ला, कदमा