जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र सीएच एरिया पेट्रोल पंप के पास जेल से छूटे ¨पटू यादव पर चार जून को फाय¨रग करने वाले मनोज धीबर और उसके भाई विशाल धीबर के सात सहयोगियों को बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि मनोज और उसका भाई अब तक फरार है। गिरफ्तार अपराधियों में बीएच एरिया रोड नंबर सात के मनीष राजहंस, उलीडीह सुभाष कालोनी के अभिषेक कुमार पांडेय, साकची काशीडीह रोड नंबर नौ के गौरव विश्वकर्मा, छोटू कुमार, कदमा शास्त्रीनगर के मो। आसिफ, सोनारी जंगली बस्ती के सन्नी हेम्ब्रम और सोनारी आदर्शनगर ग्वाला बस्ती के चंदन पंडित शामिल है। इनके पास से दो पिस्तौल, पांच कारतूस, एक खोखा, पांच मोबाइल और फाय¨रग में प्रयुक्त बाइक बरामद किए गए हैं। फाय¨रग के दिन ¨पटू यादव की रेकी सन्नी हेम्ब्रम ने की थी जिससे पूरी घटना और इसमें शामिल गिरोह की जानकारी मिली।

एसएसपी ने दी जानकारी

एसएसपी एम तमिल वानन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया सोनारी ग्वाला बस्ती निवासी ¨पटू यादव अपने साथी बबलू लोहार और रवि प्रसाद के साथ चार जून को सीएच एरिया पेट्रोल पंप होते हुए साकची की ओर जा रहा था। पुलिस चे¨कग के कारण सभी सोनारी की और लौटने लगे। सामने से बाइक सवार विशाल धीबर, मनोज धीबर और मनीष राजहंस आ गए। दो गोली ¨पटू यादव पर चलाई, लेकिन गोली नहीं लगी। ¨पटू यादव और उसके साथी पेट्रोल पंप की ओर भागकर जान बचाई थी। पहले ¨पटू यादव ने फाय¨रग करने वालों पर पत्थर भी चलाया था। भीड़ होने के कारण फाय¨रग करने वाले भागकर साकची के काशीडीह निवासी छोटू कुमार के पास गए। वहां से सभी छोटू के साथ गौरव के पास गए। कुछ समय बाद बुलाने पर अभिषेक पांडेय काशीडीह आ गया। अभिषेक से एक हजार रुपये में कैब बुक कराया। सभी को रांची भेज दिया। आसिफ के आधार कार्ड पर रांची के एक लॉज में रुके। दूसरे दिन सभी वापस जमशेदपुर लौट आए। गौरव और चंदन पंडित को बुलाकर पिस्तौल दे दिया था।

आपसी रंजिश में हुई घटना

एसएसपी ने बताया सोनारी और कदमा में बाटला और रितेश सिंह गिरोह के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर रंजिश है। बाटला गिरोह से मनोज धीबर, विशाल धीबर और अन्य जुड़े हुए है जबकि रितेश सिंह का ¨पटू यादव करीबी है। मार्च 2020 में सोनारी न्यू ग्वाला बस्ती में दोनों गिरोह के बीच मारपीट होली में हुई थी। इसके बाद से रंजिश बढ़ता चला गया। इंटरनेट मीडिया भी दोनों गिरोह के सदस्य एक-दूसरे पर टिप्पणी करते थे। ¨पटू यादव मारपीट के मामले में जेल गया था जो 3 जून को जेल से रिहा हुआ था। चार जून पर उस पर फाय¨रग की गई।

Posted By: Inextlive