जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए अच्छी खबर है। मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर पर विराम लग चुकी है। अब इसे बरकरार रखना अधिक जरूरी है। रविवार को एक और अच्छी खबर आई। कुल तीन हजार 986 लोगों की जांच हुई। इसमें सिर्फ सात ही पॉजिटिव मरीज मिले। 98 दिन के बाद इतने कम मरीज मिले हैं। इससे पूर्व 14 मार्च को आठ मरीज मिले थे। वहीं, रविवार को कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई।

2027 लोगों का लिया सैंपल

पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को विभिन्न प्रखंडों से कुल दो हजार 27 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। रिपोर्ट मंगलवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक कुल 10 लाख 33 हजार 389 लोगों का अब तक नमूना लिया जा चुका है।

17 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल 17 लोग रविवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 50 हजार 181 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.62 फीसद है। अब सिर्फ 185 एक्टिव केस हैं।

किस क्षेत्र में मिले कितने पॉजिटिव

क्षेत्र : पॉजिटिव

परसुडीह : 01

कदमा : 02

जुगसलाई : 01

मानगो : 02

16 हजार से अधिक को मिली पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को 16 हजार 70 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। वहीं, दो हजार 512 लोगों को दूसरी डोज दी गई। जिले में अभी तक कुल चार लाख 36 हजार 290 लोगों को पहली डोज दी गई है। वहीं, 99 हजार 373 लोगों ने दूसरी डोज पूरा कर लिया है।

Posted By: Inextlive