बिष्टुपुर स्थित रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस में कोलकाता के टेक 5 कम्यूनिकेशन के नेतृत्व में दो दिवसीय शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल 2023 का आयोजन होने जा रहा है.


जमशेदपुर (ब्यूरो): 25 एवं 26 नवंबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय फेस्टिवल के दौरान शाम 5 बजे से कुल 13 शॉर्ट फिल्में दिखाई जाएंगी। इनमें से पांच फिल्में शहर के कलाकारों द्वारा कोल्हान में ही बनाई गई हैं। पहले दिन 7 और दूसरे दिन 6 फिल्में दिखाई जाएंगी। इस फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी ललिता सरीन और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्वी घोष शामिल होंगी।फेस्टिवल का 16वां वर्ष
यह फिल्म फेस्टिवल का 16वां वर्ष है। इस संबंध में शुक्रवार को सेंटर फॉर एक्सीलेंस में टेक 5 कम्यूनिकेशन कोलकाता के चीफ तथा फिल्म डायरेक्टर तथागत भट्टाचार्जी, सेंटर फॉर एक्सीलेंस प्रमुख मर्लिन एफ अंकलेसरिया एवं रंगमंच के कलाकार गौतम शंकर दास ने बताया कि दो दिन में छह मिनट से लेकर 29 मिनट तक की 13 फिल्में दिखाई जाएंगी। जिसमें 8 हिंदी, 2 अंग्रेजी, 2 बंगाली एवं 1 असमी फिल्म है। इसमें जमशेदपुर के अलावा, मुंबई और कोलकाता समेत एक अंतर्राष्ट्रीय अंग्रेजी फिल्म अमेरिका में बनी है। मालूम हो कि टाटा स्टील द्वारा समर्थित यह फिल्म फेस्टिवल सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ प्रोफेशनल एक्सीलेंस (एसपीपीई), जमशेदपुर और टेक 5 कम्युनिकेशन का एक सहयोग है।पहले दिन दिखाई जाने वाली फिल्म1. मारिया (अंग्रेजी)/ रजत घोष/ 6 मिनट के लिए वीज़ा।


2. बिरयानी (बंगाली)/ संजीबन मित्रा/ 12 मिनट।3. छोड़ ना यार (हिन्दी)/ आदिकेश भार्गव/ 22 मिनट।4. आई वांट मां (अंग्रेजी)/ अभिषेक गांगुली / 14 मिनट।5. द माइंड ट्रेनर (हिंदी)/ समीरन सोनोवाल/ 6 मिनट।6. जिजिबिशा (बंगाली)/ वासुदेवन से मिलें/ 19 मिनट।7. वाष्प (हिन्दी)/मिनी पांडे/29 मिनटदूसरे दिन रविवार को दिखाई जाने वाली फिल्में8. फर्क़ (हिन्दी)/अक्षित पांडे/16 मिनट।9. तलाशी - द सर्च (हिन्दी)/ रीत्विका बनर्जी / 24 मिनट।10. नक्शा (हिन्दी)/नवीन शशि/6 मिनट।11. सुवर्णरेखा के तट पर (हिन्दी)/ नफीस मुस्तफा/ 9 मिनट।12. हाथी खेड़ा का पवित्र उपवन (हिन्दी)/सुशांत कुमार/19 मिनट।13. नो पार्किंग (असमिया)/ निपोन ढोलुआ/ 6 मिनट

Posted By: Inextlive