JAMSHEDPUR: टाटा वर्कर्स यूनियन के शताब्दी वर्ष के मौके पर यूनियन के सभी सदस्यों को 50-50 ग्राम का चांदी का सिक्का मिलना है। चार-मार्च मार्च को आयोजित शताब्दी समारोह में टाटा स्टील के सीइओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन ने इसका अनावरण किया था। इस चांदी के टाटा वर्कर्स यूनियन के शताब्दी वर्ष की छाप बनी हुई है। शुक्रवार शाम यूनियन के सभी पदाधिकारियों को अध्यक्ष आर रवि प्रसाद द्वारा एक-एक चांदी का सिक्का दिया गया। वहीं, कमेटी मेंबरों को शनिवार से यूनियन कार्यालय से अपना चांदी का सिक्का प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए यूनियन कार्यालय के चार कर्मचारियों को 50-50 चांदी का सिक्का दिया गया है। वे विभागवार कमेटी मेंबरों में इसका वितरण करेंगे। वहीं, यूनियन के सभी सदस्यों को उनके विभागीय पर्सनल ऑफिसर और कमेटी मेंबरों द्वारा विभाग में ही चांदी का सिक्का पहुंचाया जाएगा।

बोनस वार्ता को भेजा पत्र

टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (पूर्व में जुस्को) में भी बोनस वार्ता शुरू हो। इसके लिए जुस्को श्रमिक यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय ने शुक्रवार को कंपनी प्रबंधन को पत्र भेजा है। पत्र में कंपनी के महाप्रबंधक प्रणय सिन्हा व उप महाप्रबंधक राजीव बहादुर से समय पर कर्मचारियों को बोनस दिलाने की मांग की गई है। इसके लिए बोनस वार्ता शुरू की जाए। जुस्को में भी बोनस के लिए फार्मूला बना है जिसके आधार पर ही कर्मचारियों को बोनस मिलना है। जुस्को में पिछली बार 777 कर्मचारियों को 6.95 करोड़ रुपये बोनस मिला था।

टीआरएफ के पूर्व कर्मी अजय पोद्दार का निधन

टीआरएफ के पूर्व कर्मचारी व पोद्दार वैश्य कल्याण समिति कोल्हान के पूर्व पदाधिकारी अजय प्रकाश पोद्दार का शुक्रवार को नई दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। वे टीआरएफ कंपनी जमशेदपुर से त्यागपत्र देकर नोएडा में सेवारत थे। करीब 55 वर्षीय अजय अपनी पत्नी सहित एक पुत्र व एक पुत्री पीछे छोड़ गए हैं। उनके निधन पर समिति के सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है, जिसमें संरक्षक शंकर पोद्दार, राम सुशील पोद्दार, महेश पोद्दार, रामलखन पोद्दार, अध्यक्ष अरुण पोद्दार, श्रीकांत देव, रामानुज पोद्दार, उमेश पोद्दार, संजीव पोद्दार, राधेकृष्ण पोद्दार, कृष्णकांत पोद्दार, राजीव रंजन पोद्दार, गणेश पोद्दार, मनोज पोद्दार, राम उदगार पोद्दार आदि शामिल हैं।

Posted By: Inextlive