JAMSHEDPUR: टेल्को वर्कर्स यूनियन की सत्ता तोते गुट ने संभाल ली है। नए अध्यक्ष अजय भगत और महामंत्री गुरमीत सिंह 'तोते' ने बुधवार को टेल्को मैदान में प्रेस कांफ्रेंस कर श्रमायुक्त के फैसले से पत्रकारों को अवगत कराया। नई कार्यकारिणी के सलाहकार प्रवीण सिंह ने कहा कि अमलेश और प्रकाश कुमार की तानाशाही अब खत्म हो गई है। दोनों ने मिलकर पुरानी यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते समेत क्म् ऑफिस बियरर का बहिष्कार कर दिया था। यूनियन में हो-हंगामा, मारपीट जैसी घटनाएं बढ़ गई थी। मजदूर हित का कोई काम नहीं हो रहा था। यूनियन की प्रतिष्ठा बचाने के लिए तोते खेमा अलग हो गया। इसके बाद कमेटी मीटिंग बुलाकर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया था। इसकी सूचना श्रम आयुक्त को देकर रजिस्टर-बी में नाम दर्ज कराने की गुहार लगाई थी। श्रम आयुक्त ने उपश्रमायुक्त को यूनियन की वैधता की जांच का जिम्मा सौंपा। उपश्रमायुक्त की रिपोर्ट के आधार पर श्रम आयुक्त ने तोते खेमे की यूनियन को सही ठहराया और मान्यता दी। चूंकि चुनाव अगस्त ख्0क्भ् में हुआ था इसलिए नई कार्यकारिणी की मान्यता अगस्त ख्0क्8 तक रहेगी। सुनने में आ रहा है कि अमलेश और प्रकाश फैसले को हाइकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें हाइकोर्ट से भी राहत मिलने वाली नहीं है। वैसे भी यूनियन को रजिस्टर बी में दर्ज करने का अधिकार श्रम आयुक्त के पास ही है।

लंबित ग्रेड कराना लक्ष्य : तोते

महामंत्री गुरमीत सिंह तोते ने कहा कि हम लोगों को लंबे संघर्ष के बाद सत्ता मिली है। अब कर्मचारियों का लंबित ग्रेड रिवीजन जल्द से जल्द कराना ही एक मात्र लक्ष्य होगा। उम्मीद करते हैं कि टाटा मोटर्स प्रबंधन इसमें हमारा साथ देगा।

आइआर हेड से मिले

टेल्को वर्कर्स यूनियन के नए ऑफिस बियरर्स ने बुधवार को टाटा मोटर्स के आइआर हेड दीपक कुमार से मुलाकात की। उन्हें श्रम आयुक्त के आदेश की कॉपी भी दिखाई। आइआर हेड में नई टीम के साथ मिलजुलकर काम करने का भरोसा दिया।

अमलेश-प्रकाश ने ली सलाह

टेल्को वर्कर्स यूनियन की सत्ता से बेदखल हुए अमलेश कुमार व प्रकाश कुमार बुधवार को रांची जाकर श्रम आयुक्त से मिले। वहां से आदेश की प्रति प्राप्त कर वकील से कानूनी राय ली है। दोनों ने फैसले को हाइकोर्ट में चुनौती देने की बात कही है।

दूर रहे छह ऑफिस बियरर

टेल्को वर्कर्स यूनियन की नई टीम की प्रेस कांफ्रेंस छह ऑफिस बियरर ने दूरी बनाई। ख्ख् में से क्म् पदाधिकारी ही प्रेस कांफ्रेंस में शामिल हुए। कैसर खान, आकाश दुबे, आरएन सिंह, डीडी मोहंती, नवीन कुमार व सुभाष राय कार्यक्रम से अलग रहे। बताया जा रहा है कि ये पदाधिकारी अमलेश व प्रकाश के करीबी हैं। कैसर खान व आकाश दुबे पर सस्पेंशन का मामला चल रहा है। हालांकि तोते गुट का कहना है कि प्रेस वार्ता जल्दी बाजी में बुलाई गई, इस वजह से सभी को सूचना नहीं मिल पाई थी।

बनेगी नई ग्रेड कमेटी

टाटा मोटर्स में कर्मचारियों के वेतन पुनरीक्षण को लेकर टेल्को वर्कर्स यूनियन ने ग्रेड कमेटी बनाई थी। छह सदस्यीय ग्रेड कमेटी में फिलहाल अमलेश व प्रकाश की जगह आकाश दुबे व गुरमीत सिंह शामिल किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर अन्य सदस्यों को भी बदला जा सकता है।

Posted By: Inextlive