जमशेदपुर : मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है जिसके विरोध में लोग विरोध-प्रदर्शन भी कर चुके है। बावजूद पुलिस की सक्रियता नहीं दिख रही है। इसका ताजा उदाहरण उलीडीह थाना क्षेत्र शंकोसाई के रामनगर और श्यामनगर में पांच घरों में चोरी की घटना है। चोरों ने पांच घरों से नकद, गहना समेत अन्य सामान चुरा लिया। शनिवार रात को चोरी हुई। सूचना देने के बाद भी उलीडीह थाना की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। कोई कार्रवाई अब तक नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दी। भाजपा नेता ने चोरी की लगातार घटना के विरोध में आंदोलन करने की घोषणा की। मामले से एसएसपी से अवगत कराने की बात कहीं। इसके बाद भी अगर घटना पर विराम नहीं लगा तो स्थानीय युवकों की टोली बनाकर पाली बदल बदल कर स्वयं पहरा देने का काम करेंगे।

पुलिस कर रही जांच पड़ताल

चोरों ने देव आनंद शर्मा की घर से पांच हजार नकद, मोटरसाइकिल की कागज और चाबी चुरा ली गई। संजीव सिंह जो रक्षाबंधन में अपने घर औरंगाबाद गए हुए हैं उनके घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। संजीव सिंह के गांव से वापसी के बाद क्या चोरी हुई इसका पता चल पाएगा। पड़ोसी संजय शर्मा भी औरंगाबाद गए हुए है। राजू कुमार साह के घर में ताला तोड़क 25 हजार रुपये मंगलसूत्र, पायल और गुलक में रखे हुए पैसे की चोरी हुई। उसके भाड़ेदार जो बाहर गए हुए। उसके घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। स्थानीय लोगों ने बताया पुलिस जांच के नाम पर खानापूर्ति करती रही है। शंकोसाई में लगातार चोर की घटनाएं हो रही है। बस्ती में बाहरी युवकों की अड्डाबाजी होती है।

Posted By: Inextlive