छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: आदित्यपुर थाना क्षेत्र एक औद्योगिक कंपनी में काम करने वाले देवानंद मांझी की हत्या कर शव को रांची जिले के दशम फॉल थाना क्षेत्र तैमारा घाटी बुंडू में फेंक दिया गया था। शव को दशम फाल थाना की पुलिस ने सात फरवरी को बरामद किया था। वह 31 जनवरी से आदित्यपुर से लापता था। इसकी शिकायत आदित्यपुर थाना में स्वजनों की शिकायत पर दर्ज की गई थी जिस दिन पुलिस ने शव बरामद किया था। उसकी पहचान नही हो पाई थी। 12 फरवरी को मृतक के स्वजनों ने शव की पहचान उसके हाथ में बनी टैटू से की जिस पर देवानंद मांझी लिखा था। अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में आगे बढ़ी।

ऐसे हत्यारों तक पहुंची पुलिस

दशम फाल थाना की पुलिस ने स्वजनों से पूछताछ के बाद और मृतक की मोबाइल के कॉल डिटेल के आधार पर तफ्तीश करते हुए युवक के हत्यारों तक पहुंच गई। हत्या में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया जो पोटका थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपितों में देवानंद मांझी के प्रेमिका के पति जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र लोवाडीह निवासी सोमाय टुडू समेत रांगामटिया के सीताराम सरदार और वीर सिंह देवगम को गिरफ्तार किया। हत्या को चार लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था। एक आरोपित अब तक फरार है। पूछताछ में हत्या आरोपितों ने दशम थाना की पुलिस को बताया जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र में ही देवानंद मांझी की कार में लगने वाले तौलिया की सीट रबड़ बेल्ट से गला दबाकर हत्या कर दी गई थी।

जला दिया ता चेहरा

शव की पहचान हो इस कारण चेहरे को जला दिया था। हत्या का साक्ष्य छुपाने को शव को सुंदरनगर से 150 किलोमीटर दूर कार से रांची जिले के दशम फॉल के तैमारा घाटी की ओर गए। घाटी के मनोरंजन सेल्फी प्वाइंट में फेंक दिया था। पुलिस को आरोपितों से जानकारी मिली कि पोटका की शादी-शुदा महिला से अवैध संबंध के कारण की उसकी हत्या महिला के पति समेत चार लोगों ने मिलकर हत्या कर दी थी। हत्यारों की निशानदेही पर पुलिस ने कार, रबड़ बेल्ट बरामद किया है। मृतक मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बोरा बाजार थाना क्षेत्र सरबेरिया ग्राम का रहने वाला था। आदित्यपुर के एक का¨स्टग कंपनी में काम करता था। वहीं रहता था। देवानंद मांझी 26 जनवरी को बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्टेशन रोड गुदरी मार्केट के एक लॉज में अपनी प्रेमिका के साथ ठहरा था। उसी दिन वह लॉज से निकला था। इसके बाद से लापता था। शव बरामदगी के बाद दशम फाल थाना की पुलिस गुदरी मार्केट के उस लॉज तक पहुंची थी जहां युवक ठहरा था।

एक ओरोपित में गिरा था

दशम फॉल थाना की पुलिस को हत्या में गिरफ्तार तीन आरोपितों में एक सीताराम सरदार ने बताया शव को खाई में फेंके जाने के दौरान वह भी गिर गया था। किसी तरह वह साथियों की मदद से निकला। उसका चप्पल वहीं छूट गया था।

कार, मोबाइल और रबड़ बेल्ट बरामद

हत्यारों की निशानदेही पर पुलिस ने कार, हत्या में शामिल आरोपितों की सात मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त कार की सीट में तौलिया को दबा कर रखने वाले रबड़ को जब्त किया है।

Posted By: Inextlive