JAMSHEDPUR: जमशेदपुर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का हब बनता जा रहा है। हर इलाके में नशे की पुडि़या की बिक्री हो रही है और धंधे से महिलाएं भी हुई है। ताजा उदाहरण जुगसलाई में 290 ब्राउन शुगर की पुडि़या के साथ तीन महिलाओं की गिरफ्तारी है इनके पास से 30 हजार रुपये नगद और तीन मोबाइल भी बरामद किए गए है।

वजन करने की मशीन भी जब्त

नशे की पुडि़या की वजन करने की मशीन भी जब्त की गई है। गिरफ्तार महिलाओं में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र हयूमपाइप इंद्रानगर की भारती केवर्तो, उर्मिला भुइंया और जुगसलाई की रशीदा खातून शामिल हैं। रशीदा आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती की रहने वाली है जो पुलिस की लगातार छापेमारी के बाद जुगसलाई में शरण लेकर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रही थी।

की गई छापेमारी

जुगसलाई थाना के इंस्पेक्टर तरुण कुमार ने बताया तीन महिला जुगसलाई राखर मैदान चूना भठ्ठा इलाके के पास ब्राउन शुगर बेच रही थी। गोपनीय सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। महिलाएं पकड़ी गईं। इधर, मिली जानकारी अनुसार गिरफ्तार महिलाओं में एक भारती केवर्तो कुछ दिन पहले ही जमानत पर रिहा हुई है। जेल से निकलने के बाद दोबारा ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने लगी। उसे सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसकी तलाश सीतारामडेरा थाना की पुलिस को भी है। थाना में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है।

छापामारी में निकल भागी थी

बुधवार को भारती केवर्तो छायानगर में पुलिस की छापेमारी में भाग निकली थी। सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने पांच और शुक्रवार को मानगो थाना की पुलिस ने 22 पुडिया ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया था। आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती से ब्राउन शुगर की आपूर्ति जमशेदपुर में की जा रही है।

Posted By: Inextlive