छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: जमशेदपुर बार एसोसिएशन के 16 पदों के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। एसोसिएशन की दूसरी मंजिल में मतदान सुबह 10 से शाम पांच बजे तक होगा। मतदाता बार एसोसिएशन द्वारा जारी पहचान पत्र, मतदाता पहचान पत्र या फिर आधार कार्ड दिखा मतदान कर सकेंगे। मतदान करने वालों को अधिवक्ता की ड्रेस में आने का आग्रह किया गया है। चुनाव को लेकर चुनाव संचालन समिति की पूरी तैयारी है। मतदाताओं की संख्या 1369 है। वहीं चुनाव मैदान में कुल 81 उम्मीदवार है। मतदाताओं, उम्मीदवारों और चुनाव संचालन समिति में शामिल सदस्यों के लिए नाश्ता-पानी का इंतजाम रहेगा।

चुनाव पर्यवेक्षक ¨रकू भगत, परमेश्वर मंडल और अनिल महतो शुक्रवार को शहर आएंगे। चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारी सुरेश चंद्र चौधरी, दीनानाथ को दिनेश पांडेय, विमल पांडेय, आरएन उपाध्याय, दीपक सिंह और संतोष कुमार मतदान कार्य में सहयोग करेंगे। मतगणना आठ फरवरी को होगी। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों ने देर शाम तक अपने-अपने पक्ष में मतदान करने को जनसंपर्क अभियान चलाते रहे। सोशल मीडिया पर भी समर्थन की अपील होती रही। कोर्ट परिसर में पूरे दिन गहमा-गहमी रही।

किस पद के लिए कितने कैंडीडेट्स

अध्यक्ष पद के लिए पांच, उपाध्यक्ष को पांच, महासचिव पद को सात, संयुक्त सचिव के दो पद के लिए 22, कोषाध्यक्ष, सहायक कोषाध्यक्ष को एक-एक और नौ कार्यकारिणी समिति सदस्य को 34 उम्मीदवार है। आठ महिला उम्मीदवार भी चुनाव में किस्मत अजमा रही है।

30 बॉक्स का होगा यूज

बैलेट पेपर डालने को 30 बाक्स का प्रयोग किया जाएगा। एक बाक्स में 250 बैलेट पेपर डाले जा सकेंगे। बैलेट पेपर तीन अलग-अलग रंग के होंगे। एक मतदाता को तीन-तीन बैलेट पेपर मिलेंगे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए एक, संयुक्त सचिव के दो और कार्यकारिणी सदस्य के लिए एक-एक बैलेट पेपर मिलेंगे। कार्यकारिणी सदस्य के बैलेट पेपर का रंग सफेद, संयुक्त सचिव और सहायक कोषाध्यक्ष के लिए गुलाबी और अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सचिव पद के लिए पीले रंग का बैलेट पेपर मिलेगा।

किस पद के लिए कौन उम्मीदवार

अध्यक्ष : रतींद्रनाथ दास, रामजीत पांडेय, लाला अजीत कुमर अंबष्टा, युधिष्ठिर महतो और दूधनाथ प्रसाद।

उपाध्यक्ष : संतोष महतो, सुधीर कुमार प्रजापति, रविशंकर त्रिपाठी, मो। कासिम और बलाई पंडा।

महासचिव : अनिल तिवारी, संतोष पांडेय, त्रिलोकीनाथ ओझा, कुमार राजेश रंजन, अजय कुमार सिंह राठौर और संजीव रंजन बारियार।

संयुक्त सचिव : संजय कुमार सिंह, नवल किशोर, अक्षय कुमार झा, अनुराधा चौधरी, बसंत कुमार मिश्रा, दिलीप महतो, जनमय कुमार सिंह, कंचन कुमार मिश्रा, महेश कुमार, जाहिद इकबाल, मुकेश कुमार सिन्हा, पवन कुमार तिवारी, पवन कुमार, राजहंस तिवारी, प्रकाश भक्ति, सुब्रत कुमार मंडल, श्रीराम सरोज, संजय कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, विनिता कालिंदी, रुपेश कुमार सिन्हा और अभिषेक कुमार झा।

कोषाध्यक्ष : दिव्येंदु मंडल, अजय भुइंया, जयंतो डे और राजीव सैनी।

सहायक कोषाध्यक्ष : लाल्टू चंद्रा, जयप्रकाश भक्त, हरिवंश दास, दीपक कुमार सिंह।

कार्यकारिणी सदस्य : गौरव कुमार पाठक, अभिषेक दास, अभय कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह, अनंत गोप, अनिल शर्मा, अनिल दास, बेबी कुमारी, विशंभर साहू, भगवती सिंह, विनोद कुमार सिंह, विभाष कुमार चौधरी, चरणजीत सिंह, हरिकृष्ण सिंह, खोगेन चंद्र महतो, कुमारी ममता सिंह, लखन लाल, मनोज कुमार, मनप्रीत सिंह, अरशद अंसारी, अफताब आलम खान, नलिता कुमार उर्फ बबली, नटवर लाल, पुष्पा कुमारी, राहुल राय, रीना कुमारी, रविशंकर ठाकुर, राजेश कुमार, राजेश कुमार, रेखा कुमारी सिंह, संजय कुमार राय, संजीत कुमार गुप्ता, संतोष कुमार पांडेय और शमशाद आलम।

रहा है गौरवशाली इतिहास

जमशेदपुर जिला बार एसोसिशन का गौरवांवित इतिहास रहा है। 1923 में बार एसोसिएशन का गठन किया गया था। एसोसिएशन 2024 में गोल्डन जुबिली मनाएंगा। एसोसिएशन का चुनाव हर दो वर्ष के बाद होता है। 2020 में पहली चुनाव दो वर्ष विलंब से हो रहा है। झारखंड गठन के बाद 2002 में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एमपी बनर्जी, सचिव शंभू दयाल, 2004 से 2006 तक एमपी बनर्जी अध्यक्ष और एचके चौधरी सचिव रहे। 2006 से 2008 के चुनाव में भी एमपी बनर्जी अध्यक्ष ओर एचके चौधरी सचिव बने। 2008 से 2010 तक तापस मित्रा अध्यक्ष और लाला अजीत अंबष्टा सचिव निर्वाचित हुए। 2012 से 2014 तक एमपी बनर्जी अध्यक्ष और लाल अजीत अंबष्टा सचिव रहे। 2014 से 2016 तक अध्यक्ष रोतींद्रनाथ दास अध्यक्ष और अनिल तिवारी सचिव रहे। 2016 से 2018 तक चुनाव नहीं हुआ। झारखंड बार कौंसिल के वर्तमान कार्यवाहक चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल संयुक्त बिहार में जमशेदपुर बार एसोसिएशन के तीन बार उपाध्यक्ष रहे। अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार मिश्रा, मनोरंजन दास ने भी सुशोभित किया। टीकाराम मांझी भी बार के सचिव रहे।

बार काउंसिल के चेयरमैन देंगे वोट

ऐसा पहली बार होगा कि झारखंड बार कौंसिल का चेयरमैन रहते हुए राजेश कुमार शुक्ल जमशेदपुर बार एसोसिएशन के लिए होने वाले चुनाव में मतदान करेंगे। कारण उनका बार एसोसिएशन का सदस्य होना है। वे बार काउंसिल के मेंबर भी है। मतदान करने के लिए वे शहर पहुंच चुके है।

दिखेंगे कुछ नए चेहरे

बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार कुछ नया देखने को मिला। संयुक्त सचिव रहे अजय सिंह राठौर और संजीव रंजन बरियार चुनाव में सचिव पद के लिए चुनाव मैदान में है। दोनों 2014 में संयुक्त सचिव पद पर निर्वाचित हुए थे। कार्यकारिणी सदस्य रहे राजहंस तिवारी संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार है। सचिव पद पर तीन बार निर्वाचित होने वाले लाल अजीत कुमार अंबष्टा अध्यक्ष पद के लिए मैदान में है।

Posted By: Inextlive